ABS दो भागों से मिलकर बनता है जिनमें पहला हिस्सा सेंसर होता है जबकि दूसरा हिस्सा कंट्रोलर होता है। यह आपकी बाइक में लगाया जाता है और इसका सेंसर वाला हिस्सा आपकी बाइक की स्पीड, ब्रेक लगाने की फोर्स और एक्सेलरेटर बढ़ने घटने जैसी चीज़ों पर नजर रखता है। यह देखता है कि आप अपनी स्पीड के हिसाब से ही ब्रेक लगाएं और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका कंट्रोलर वाला हिस्सा खुद ही ऐसा करता है। यह ब्रेक लगाने की सही फ़ोर्स अप्लाई करता है जिससे आपकी बाइक अचानक से ब्रेक लगने पर डिस्बैलेंस नहीं होती है साथ ही मोड़ पर भी ठीक से चलती है।