5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब TVS Apache खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने इतनी बढ़ाई कीमत

TVS ने Apache RTR 160 2V और Jupiter 110 सहित भारत में कई मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। TVS Apache RTR 160 2V मोटरसाइकिल के दो वेरिएंट- Drum और disc मार्किट में उपलब्ध है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shekhar Suman

Dec 12, 2021

TVS Apache RTR 160 Becomes Costlier

अब TVS Apache खरीदना पड़ेगा महंगा

TVS मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल Apache RTR 160 2V के साथ साथ कुछ मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। Apache RTR 160 2V दो वैरिएंट्स , Apache RTR 160 2V - Disc और Apache RTR 160 2V - Drum , के साथ मार्किट में उपलब्ध है। Apache RTR 160 2V - Disc की कीमत अब कंपनी ने ₹1.06 लाख ने रखी है तो Apache RTR 160 2V - Drum , ₹1.09 लाख के कीमत पर मिलेगी।

बाइक अभी भी उसी 159cc, एयर-कूल्ड इंजन पर चलती है जो अधिकतम 15.3 bhp की पावर और 13.9 Nm की टॉर्क उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार है। RTR 160 2V के अलावा, कंपनी ने हाल ही में अपने Jupiter 110 मोटो स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़े : बाजार में आते ही Maruti की इस सस्ती कार ने मचाई धूम, 15,000 से ज्यादा यूनिट्स हो गईं बुक

RTR 160 2V की तुलना में इसका अधिक-वाल्व समकक्ष, RTR 160 4V टेक और फीचर के मामले में ज़्यादा एडवांस है। सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल-चैनल ABS और LED DRLs शामिल हैं, इसके इसकी मुख्य विशेषताओं और हाइलाइट्स है। इसके साथ साथ TVS कंपनी ने इंटरनेशनल मार्किट में कुछ और नयी बाइक्स के लांच की घोषणा करी है। कंपनी ने फिलीपींस के बाजार में नई Apache RR310 और NTorq को लांच किया है।

TVS ने दक्षिण अमेरिका में अपने मार्किट का विस्तार किया है और ब्रांड ने एक्टिव मोटर्स एसए के साथ साझेदारी की घोषणा की है जो निकारागुआ और कोस्टा रिका जैसे देशों में टीवीएस मॉडल के वितरण के लिए जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़े : देश मेंं इन गाड़ियों की है जबरदस्त डिमांड, डिलीवरी के लिए करना होगा साल भर तक का इंतज़ार