बाइकर्स को जिस एक चीज का सबसे ज्यादा क्रेज होता है वो है स्पीड, बाइक पर बैठकर हवा से बातें करते हुए जाना किसे भला अच्छा नहीं लगता । तो इस बाइक को चलाकर आपका वो ख्वाब भी पूरा हो सकता है, क्योंकि यह बाइक सिर्फ 3.1 सेकंड में 0-60 mph की रफ्तार तक पहुंच जाती है। इसकी टॉप स्पीड 120 mph है। बाइक पूरी तरह से हैंडमेंड है जिसकी बॉडी को कार्बन फाइबर से बनाया गया है, इसका वजन सिर्फ 220 किलो है। इसमें कार्बन फाइबल स्विंगआर्म्स, कस्टम ओहलिंस डैंपर्स, ब्रैबो ब्रेक सिस्टम और यूनिक आर्क बैटरी यूज की गई है।