11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दसवीं के छात्रों ने हिन्दी विषय का पर्चा किया हल, 154 केन्द्रों में हुआ परीक्षा का आयोजन

पांच मार्च को दसवीं के छात्र करेंगे दूसरा पर्चा हल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 3 Mar 2020, 1:29 PM IST

VIDEO : दसवीं के छात्रों ने हिन्दी विषय का पर्चा किया हल, 154 केन्द्रों में हुआ परीक्षा का आयोजन

VIDEO : दसवीं के छात्रों ने हिन्दी विषय का पर्चा किया हल, 154 केन्द्रों में हुआ परीक्षा का आयोजन

बिलासपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मंगलवार को 10 वीं बोर्ड का परीक्षा आयोजन किया गया। दसवीं के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी विषय का पर्चा हल किया। 154 केन्द्रों में 32 हजार 303 विद्यार्थी परीक्षा दिलाने बैठें थे। 10 वीं बोर्ड का दूसरा पेपर सामाजिक विज्ञान का 5 मार्च को होगा। 10 वीं क्लास के छात्रों ने मंगलवार को पहला पेपर दिलाया। हिन्दी का पर्चा होने के कारण बच्चों ने सभी प्रश्नों का उत्तर लिखा। पेपर सरल आने के कारण बच्चों में काफी उत्साह है। प्रश्न पत्र ए, बी, सी, डी चार सेटों में आया था। 10 वीं क्लास का दूसरा पेपर 5 मार्च गुरुवार को सामाजिक विज्ञान आयोजित किया जाएगा। इस बार बच्चों को उत्तर हल करने के लिए साढ़े तीन घंटे का समय मिला था।

प्रायोगिक परीक्षा में बढ़ा अंक
विज्ञान विषय पर प्रायोगिक परीक्षा के लिए 25 अंक निर्धारित किया गया था। इस वर्ष उसे बढ़ाकर 30 अंक कर दिया है। जिससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा स्कूल के स्तर को बढ़ाने के लिए बोर्ड परीक्षा के 15 दिन पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।