7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

137 दुकानों के लिए तीसरी बार में मिले 24 लेवाल

वित्तीय संकट से निबटने निगम ने राजकिशोर नगर व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए निकाला था टेंडर, एमआईसी के समक्ष अनुमोदित होने के बाद किया जाएगा आबंटन

2 min read
Google source verification
Nagar nigam

बिलासपुर . आर्थिक संकट से उबरने के लिए निगम प्रशासन ने राजकिशोर नगर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया था। लेकिन यह योजना शुरूआती दौर में ही फ्लाप हो गई। तीसरी बार में यहां की 137 दुकानों में से 24 दुकानों को लेने के लिए आवेदन आए हैं। टेंडर खोलने के बाद इन 24 आवेदकों के आवेदन को मंजूर कराने एमआईसी में भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आबंटन की कार्रवाई कर शेष परिसरों के लिए फिर से टेंडर जल्द जारी किया जाएगा।
निगम प्रशासन ने अपनी माली हालत सुधारने के लिए राजकिशोर नगर चौक पर निर्मित खंडहर में तब्दील हो रही यूडीएसएमटी योजना के परिसर का विस्तार कर यहां अतिरिक्त दुकानें और परिसर का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। निगम प्रशासन नवंबर 2017 से यहां की 110 दुकानों, 25 कार्यालयों व 2 पार्टी हाल के लिए टेंडर जारी कर रहा है। भारी भरकम प्रीमियम और मासिक किराए के कारण लोग इन दुकानों को लेने के लिए रूचि नहीं ले रहे हैं। दो बार टेंडर निरस्त करने के बाद तीसरी बार में 83 लोगों ने इस परिसर में दुकानें लेने के लिए आवेदन लिया। इनमें से 45 ने आवेदन किया। निर्धारित समयावधि 9 फरवरी तक आए 24 टेंडरों को 12 फरवरी को खोलकर अनुमोदन के लिए एमआईसी में भेजा गया है। वहीं शेष आवेदनों पर अभी विचार नहीं किया गया है। एमआईसी से मंजूरी मिलने के बाद इन दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शेष दुकानों के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। टेंडर प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में ठेकेदार आस लगाए बैठे हैं। वहीं निगम अधिकारी ठेकेदारों के परफार्मेंश के आधार पर उन्हें ठेका देगी। जिनके कार्यों में गुणवत्ता नहीं होगी उन्हें काम नहीं दिया जाएगा।

निर्धारित तिथि 9 फरवरी तक आए 24 टेंडरों को खोलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन टेंडरों को स्वीकृत कराने के लिए एमआईसी में भेजा जा रहा है। शेष दुकानों और परिसरों के लिए फिर से टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।
पूर्णिमा श्रीवास्तव, संपदा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग