2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरी कचरे के निदान के लिए 33 करोड़ का प्रोजेक्ट, कछार में बनेंगे 2 प्लांट

अनुबंध के तहत कंपनी को शहर से लगे ग्राम कछार के शासन द्वारा प्रदत्त भूखंड पर प्लांट लगाकर कचरे का निदान करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:40 PM IST

kachhar

शहरी कचरे के निदान के लिए 33 करोड़ का प्रोजेक्ट, कछार में बनेंगे 2 प्लांट

बिलासपुर. निगम प्रशासन ने चुनावी साल में कचरे के संपूर्ण निदान के लिए कछार के डंपिंग स्थल पर 33 करोड़ की लागत से दो प्लांट लगवाने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसका खर्चा ठेका कंपनी एमएसडब्ल्यू साल्यूशन द्वारा वहन किया जाएगा। 15 जुलाई से दोनों प्लांट को शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने शहरी कचरे के निदान और घरों-घर कचरा संकलन का कार्य दिल्ली नोएडा के एमएसडब्ल्यू साल्यूशन कंपनी को दिया है। अनुबंध के तहत कंपनी को शहर से लगे ग्राम कछार के शासन द्वारा प्रदत्त भूखंड पर प्लांट लगाकर कचरे का निदान करना है। वर्तमान में यहां कचरा डंप होने और समय-समय पर आग लगने से उठने वाले धुएं के गुबार, गंदगी व बदबू से गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर जनसुनवाई भी हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। न तो आज तक ठेका कंपनी ने यहां तय अनुबंध के तहत कचरे के संपूर्ण निदान के लिए कोई प्लांट ही लगाया।
प्लांट स्थापित कराने निगम की जोर आजमाइश शुरू : चुनावी साल होने की वजह से निगम प्रशासन द्वारा यहां ठेका कंपनी से प्लांट स्थापित कराने के लिए निगम प्रशासन द्वारा जोर आजमाइश शुरू कर दी है। कंपनी ने डंपिंग स्पाट कछार में कंपोस्ट खाद और सूखे कचरे से रिफ्यूज ड्राई फ्यूल (आरडीएफ) तैयार करने के लिए प्लांट लगाने सहमति दे दी है। बताया जाता है कि पूरा प्रोजेक्ट 33 करोड़ रुपए का है, जिसमें से 24 करोड़ रुपए की लागत से दोनों प्लांट की स्थापना पर खर्च होंगे। उम्मीद है कि इस प्लांट के चालू हो जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में और सुधार आएगा साथ ही डंपिंग प्लेस के आसपास के क्षेत्र के लोगों की शिकायतों पर भी विराम लग सकेगा।

ये है आरडीएफ : सूखे कचरे (प्लास्टिक) को प्लांट में क्रश करके ड्राई फ्यूल बनाया जाएगा। यह सीमेंट फैक्ट्रियों में भ_ी को दहकाने के काम में लाया जाता है। निगम यह फ्यूल तैयार करके सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचेगी।
कचरे से ईंधन उत्पादन की योजना : शहर से रोजाना निकलने वाले लगभग 1 लाख 50 हजार क्विंटल कचरे के संपूर्ण निदान के लिए डंपिंग स्थल कछार में दो प्लांट लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। पूरा प्रोजेक्ट 33 करोड़ रुपए का है। इसमें 24 करोड़ रुपए प्लांट की स्थापना पर खर्च होंगे। एक प्लांट में कंपोस्ट खाद और दूसरे प्लांट में सूखे कचरे से ईंधन का उत्पादन करने की योजना है। प्लांट की स्थापना का पूरा खर्च ठेका कंपनी एमएसडब्ल्यू साल्यूशन द्वारा किया जाएगा। कंपनी को 15 जुलाई तक प्लांट का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। इसके बाद से कंपोस्ट खाद व आरडीएफ बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
सौमिल रंजन चौबे, आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर