4.40 घंटे की देरी से छुटी उत्कल एक्सप्रेस : बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हरिद्वार पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10.50 में पहुंच गई थी। बिलासपुर से ट्रेन के प्रस्थान का समय 11.15 बजे था लेकिन रेल रोको आंदोलन के चलते ट्रेन 4 घंटे 40 मीनट की देरी से रवाना हुई। इसमें बैठे यात्री काफी परेशान होते रहे।
प्रमुख मांगों में : साउथ बिहार ट्रेन को बेलपहाड़ में रोकने की मांग । जन शताबंदी एक्सप्रेस का झारसुगुड़ा तक विस्तार व बेल पहाड़ में स्टापेज। रायगढ़ बिलासपुर पैसेंजर का विस्तार झारसुगुडा रेलवे स्टेशन तक । बेल पहाड रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित करना प्लेटफॉम, फुटओवर ब्रिज की मरम्मत करना । फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण बेलपहाड़ होकर करने । बेल पहाड़ रेलवे स्टेशन को आर्दश स्टेशन के रुप में विकसित करने की मांग करते रहे।
लोगों की मांग अफसरों के समक्ष रखेंगे : आंदोलन कारियों के रेल रोक ने की जानकारी मिली है उससे बात करने के बाद उसकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
रश्मि गौतम, सीनियर डीसीएम, बिलासपुर मंडल