21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Train Cancelled: बिलासपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, देखें list

CG Train Cancelled List: भाटापारा-हथबंद सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 और 23 जुलाई को 8 मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।
2 min read
Google source verification
Train Cancelled

Train Cancelled: 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल(photo-patrika)

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। भाटापारा और हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग कार्य को पूरा करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 22 जुलाई को सात मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों और 23 जुलाई को एक ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है।

Chhattisgarh Train Cancelledऑटो सिग्नलिंग से बढ़ेगी रेल सेक्शन की क्षमता

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में चरणबद्ध तरीके से ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और तेज बनाना है। भाटापारा-हथबंद सेक्शन में चल रहे इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने के बाद रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि होगी और भविष्य में ट्रेनों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया फैसला

रेल प्रशासन का कहना है कि नॉन-इंटरलॉकिंग जैसे तकनीकी कार्यों को बिना ट्रेन परिचालन प्रभावित किए पूरा करना संभव नहीं है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान केवल मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, जिससे दूर-दराज के यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

22 जुलाई को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू पैसेंजर

23 जुलाई को रद्द रहेगी यह ट्रेन

  • 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर

यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन और मोबाइल एप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रेल प्रशासन का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाओं के लिए जरूरी है। ऐसे में यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग