बता दें कि करीब 6 माह पूर्व सिटी कोतवाली पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पीड़िता के बयान और पुलिस जांच में नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात भी निकलकर सामने आई थी, जिसके बाद शामिल आरोपियों पर धारा भी बढ़ाई गई। जिन आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है, उसमें से कुछ व्यापारी वर्ग से हैं, तो कुछ राजनीति से भी ताल्लुकात रखते हैं।