21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम एल्डरमैन के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

आगजनी में 10 लाख का माल जलकर खाक हो गया।

2 min read
Google source verification
Bilaspur news

निगम एल्डरमैन के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

बिलासपुर. तारबाहर थानांतर्गत लिंक रोड सीएमडी कॉलेज के सामने मंगलवार शाम नगर निगम के एल्डरमैन के टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के बाजू में बच्चे पटाखे जला रहे थे। चिंगारी गोदाम में रखे सामान तक पहुंची और आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो दमकल वाहनों की मदद से 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में 10 लाख का माल जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के एल्डरमैन अमर जीत सिंह दुआ टेंट व्यवसायी हैं। लिंक रोड सीएमडी कॉलोज के सामने सडक़ किनारे उन्होंने टेंट का गोदाम बनाया है। गोदाम में वे सजावट से लेकर टेंट का सारा सामान रखते हैं। खुले में रखे गए सामान को उन्होंने तिरपाल से ढक कर रखा था। गोदाम में 2 कर्मचारी मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे गोदाम के बाजू में स्थित गली में बच्चे पटाखे जला रहे थे। पटाखे की चिंगारी गोदाम के तिरपाल पर लग गई। चिंगारी से लगी आग के बाद गोदाम में रखे फोम से बने सजावट के सामानों में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने सूचना टेंट व्यवसायी अमरजीत सिंह और पुलिस को दी। पुलिस ने आगजनी की सूचना नगर सेना के एसडीआरएफ की टीम को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। आग भीषण होने के कारण दूसरी दमकल मंगवानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।

लगा जाम, वनवे हुई सडक़ : आगजनी के बाद लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकल कर्मी सडक़ पर खड़ा किया था। वहीं वाहन के आसपास लोगों का हुजूम लगा था। आग की लपटों और सडक़ पर भीड़ के कारण सीएमडी चौक से लोग रॉग साइड से अग्रसेन चौक की ओर आने लगे। सडक़ पर करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम लगने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक एएसपी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की भीड़ को हटाने के बाद सडक़ पर लगे जाम को खुलवाया।
गोदाम में गैस सिलेण्ड की बात से मचा हडक़ंप : गोदाम में आग बुझाने के दौरान किसी ने दमकल कर्मियों को बता दिया कि गोदाम में एक छोर पर बने छोटे से कमरे में गैस सिलेण्डर रखे हैं। आग के बीच गैस सिलेण्डर होने की सूचना से दकमल कर्मी और लोगों में हडक़ंप मच गया। आग की घटना को देखने पहुंचे लोग पीेछे हट गए। कुछ लोग सिलेण्डर फटने के डर से मौके से ही भाग खड़े हुए।

विद्युत सप्लाई बंद कर बुझाई आग : आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस ने सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। पीजीबीटी कॉलेज स्थित सब स्टेशन के कर्मचारियों ने लिंंक रोड की पर बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
लिक्विड फोम से आग बुझाने का प्रयास : नगर सेना की एसडीआरएफ टीम ने पानी डालने के साथ-साथ लिक्विट फोम का उपयोग किया। छोटे सिलेण्डरों में भरे लिक्विड फोम से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग भीषण होने और लगातार फैलने के कारण दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की तेज फुहारों से आग बुझाना शुरू किया।
स्वाहा हो जाता 40 लाख का माल : टेंट गोदाम में करीब 50 लाख्ख्ख का सामान रखा था। आग सडक़ से लगे सामानों में लगी थी। खुले मैदान में कुछ दूरी पर भारी मात्रा में सामान रखा था, जिसमें फोम के डेकोरेशन के सामान भी शामिल थे। आग दूसरे सामानों में फैलती तो 40 लाख का माल जलकर खाक हो जाता।