8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन का एडवांस किसी से, रजिस्ट्री किसी और के नाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

साथ ही ये कहा कि पूरी रकम मिलने के बाद वह जमीन के दस्तावेज बैंक से लाकर रजिस्ट्री करा देगा।

2 min read
Google source verification
crime

जमीन का एडवांस किसी से, रजिस्ट्री किसी और के नाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर . तोरवा पुलिस ने जमीन के लिए 6 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने वाले पति पत्नी और ***** को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेमूनगर निवासी मिठाई लाल पिता स्व सुखन लाल पानिस्तले ने अपने पूर्व पड़ोसी और वर्तमान निवासी शिव विहार सिरगिट्टी दीपक विश्वकर्मा पिता राम गोपाल (35) से उसकी हेमूनगर स्थित 5 डिस्मिल जमीन का सौदा 6 लाख रुपए में किया और 1 लाख रुपए एडवांस दिया। कुछ दिन बाद मिठाई लाल ने दीपक को जमीन की रजिस्ट्री कराने कहा, तो उसने जमीन के दस्तावेज बैंक के पास गिरवी होने की बात कही। साथ ही ये कहा कि पूरी रकम मिलने के बाद वह जमीन के दस्तावेज बैंक से लाकर रजिस्ट्री करा देगा। इस पर मिठाई लाल ने एडीबी बैंक की शाखा में जाकर दीपक की मौजूदगी में 5 लाख रुपए का चेक दिया और जमीन के दस्वाजे मांगे तो बैक ने चेक क्लीयर होने के बाद दस्तावेज सौंपने की बात कही। कुछ दिन बाद बैंक से दस्तावेज प्राप्त होने और रजिस्ट्री कराने की बात मिठाई लाल ने कही तो दीपक, उसकी पत्नी रश्मि विश्वकर्मा और ***** अंकित उसे ये कह दिया कि बैंक से दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं। जब मिठाई लाल ने बैंक में सम्पर्क किया तो बैंक अधिकारी ने बताया, दस्तावेज दीपक को दे दिए गए हैं।

READ MORE : देश में दूसरे नंबर पर बिलासपुर की बेटी, शहर का नाम रोशन

इधर रजिस्ट्री कार्यालय में पता चला, कि दीपक ने उक्त जमीन मनीष अवस्थी को बेच दी है। इस पर मिठाई लाल ने दीपक से बात की तो उसने बेचने की बात स्वीकर कर ली, लेकिन उसके पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर मिठाई लाल ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तोरवा पुलिस ने दीपक विश्वकर्मा उसकी पत्नी रश्मि विश्वकर्मा और अंकित विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।