23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एएसआई दंपती ऐसी करते थे पिटाई कि टूट जाते थे डंडे, जानें बंधक युवती की आपबीती

बीजापुर की आदिवासी युवती को घर में बंधक बनाकर मारपीट का मामला

2 min read
Google source verification
sirgitti thana

बिलासपुर . मेमसाब और साहब मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देते थे। दो साल तक मुझे बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की। इस हद तक पीटते थे कि डंडा भी टूट जाता था। मेरी उंगली की हड्डी टूट गई, लेकिन वे मारते नहीं थकते थे। ये उस युवती का बयान है, जिसे सिविल लाइन थाने के एएसआई दंपती द्वारा दो साल तक प्रताडि़त किया गया। युवती के बयान के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एएसआई दंपती के शुक्रवार को अपराध दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, हाईटेक बस स्टैंड के पीछे अभिलाषा परिसर के मकान नंबर 34 में रहने वाले सिविल लाइन थाने के एएसआई शैलेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी शशि सिंह बीजापुर जिले के गंगालूर निवासी मुन्नी पिता चाम्बू पुनेम (18) को पढ़ाने और घर में बच्चों की देखरेख करने का झांसा देकर बिलासपुर ले आए थे। दो सप्ताह तक उन्होंने मुन्नी को बच्चे की तरह रखा। इसके बाद उसे मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देने लगे। 29 मई को एएसआई दंपती ने सीपत की हेमलता पटेल को घर के कामकाज के लिए काम पर रखा था। उसने मुन्नी की हालत देखकर चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर खबर दी। चाइल्ड लाइन की टीम सखी सेंटर औ सिरगिट्टी पुलिस के साथ गुरुवार को एएसआई के घर पहुंची, और कमरे में बंद मुन्नी को छुड़ाया। शुक्रवार को महिला थाने में मुन्नी का बयान दर्ज किया गया।
READ MORE : क्राईम पेट्रोल की कहानी शहर में दोहराई, मासूम को बंधक बना 2 साल से ये कर रहे थे उसके साथ

एफआईआर की मांग को लेकर अधिवक्ता पहुंचे थे थाने : घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला, नंद कश्यप, दिव्या, निकिता अग्रवाल, रंजना समेत मानवाधिकार कार्यकर्ता शुक्रवार को सिरगिट्टी थाने पहुंचे थे। मामला तूल पकडऩे के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया।
पुलिस की कहानी निकली झूठी : महिला थाने में दर्ज बयान को पुलिस ने एएसआई व उसकी पत्नी के पक्ष में बताया था। डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने ये कहा था कि मुन्नी एएसआई दंपती के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती। वह दो साल की मजदूरी लेकर अपने गांव जाना चाहती है। वहीं मुन्नी ने शुक्रवार को एएसआई दंपती के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इन धाराओं के तहत हुई एफआईआर : सिरगिट्टी पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एएसआई शैलेन्द्र सिंह व पत्नी शशि सिंह के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 342, 34 और एसटीएससी एक्ट की धारा 3 (1) (8), 3 (2) के तहत अपराध दर्ज किया। अभी एएसआई दंपती की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

READ MORE : मुआवजा व रोजगार मांगने रायपुर से पैदल चलकर हाईकोर्ट पहुंचे किसान