
चलती TRAIN से गिरा बटालियन का जवान, हुआ घायल
बिलासपुर. विधासभा चुनाव के तहत लगी ड्यूटी में जवानों को उक्त स्थान तक छोडऩे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके तहत शनिवार की सुबह एक जवान जयराम नगर रेलवे स्टेशन के पहले परसदा फाटक के पास गिर गया। जवान के सर पर चोट आई है। बिलासपुर में घायल का उपचार कर अर्मी के चिकित्सक उसे अपने साथ ले रहे । रेलवे के चिकित्सक भी स्टेशन में मौजूद रहे। चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही बटालियन के जवानों को भी ड्यूटी में लगाया गया है। पश्चिम बंगाला के दीमापुर से स्पेशल ट्रेन आईआरबी(इंडीयन रिजर्व बटालियन) के जवानों को लेकर निकली है।
इसमें कुछ जवानों की ड्यूटी रायपुर व बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी हुई है। ट्रेन सुबह 8.50 को जयराम नगर रेलवे स्टेशन पहुंची, इस दौरान गेट के पास खड़ा एक जवान तमाग पगार अचानक ट्रेन से गिर पड़ा। जवान के गिरने की जानकारी लगते ही अन्य जवानों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और घायल जवान को ट्रेने के अंदर किया इस दौरान लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को भी घटना की सूचना दे दी। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने से पहले केन्द्रिय रेलवे हॉस्टिल के जवान भी प्लेटफॉर्म नं. 3 में पहुंच गए। लेकिन जवानों के साथ ट्रेन में आर्मी के चिकित्सक भी मौजूद थे उन्होंने उपचार किया और जवान को साथ लेकर चले गए। रेलवे के चिकित्सक इस दौरान वहा खड़े हुए थे।
घायल जवान के सर पर लगी चोट : दीमापुर आईआरबी के जवान तमाग पगार के ट्रेन से गिरने के बाद सर पर चोट आई है। चिकित्सकों ने उसके सर पर टांके लगाए, घायल जवान होश में था पूरे मामले पर आर्मी के जवानों ने कुछ भी कहने से माना कर दिया वही फोटो खीचने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों को भी फटकारा।
Updated on:
27 Oct 2018 06:45 pm
Published on:
27 Oct 2018 06:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
