2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर सीट से कांग्रेस की दावेदारी में ‘पूर्वों’ की भरमार, ये होंगे अमर के ख़िलाफ़ दावेदार !

दूसरे दिन भी ब्लाक अध्यक्षों ने दिए आवेदन फार्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 3 Aug 2018, 5:48 PM IST

congress

बिलासपुर सीट से कांग्रेस की दावेदारी में ‘पूर्वों’ की भरमार, ये होंगे अमर के ख़िलाफ़ दावेदार !

बिलासपुर. पूर्व विधायक, पूर्व महापौर और महिला नेत्री समेत 15 कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में नगरीय प्रशासन मंत्री के खिलाफ लडऩे के लिए ताल ठोंक दी है। 2 दिन ही दिन में 15 आवेदन आए हैं अभी 7 अगस्त तक 50 से अधिक आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिलासपुर विधानसभा से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लडऩे कांग्रेस में दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। ब्लाक क्रमांक 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन और ब्लाक क्रमांक 2 के अध्यक्ष विनोद साहू दावेदारी के लिए दावेदारों को कांग्रेस भवन से आवेदन फार्म दे रहे हैं। इन फार्म को भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। 1 अगस्त से आगामी 7 अगस्त तक चलने वाली दावेदारी के तहत बुधवार और गुरुवार को कुल 15 दावेदारों ने दावेदारी के लिए फार्म लिया है। ब्लाक 1 से जहां सर्वाधिक 11 लोगों ने फार्म लिए, वहीं ब्लाक 2 से 4 लोगों ने ही फार्म लिए हैं।

जिलाध्यक्ष के मार्फत भेजा जाएगा पीसीसी को
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक अध्यक्षों को दावेदारों से दावेदारी फार्म लेने की जवाबदारी सौंपी गई है। दोनों ब्लाक अध्यक्ष बुधवार से दावेदारों से आवेदन फार्म ले रहे हैं। आवेदन फार्म लेने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है।

जिले के हाईप्रोफाइल सीट कोटा से चार दावेदारों ने गाड़ा खंभ
जिले के हाईप्रोफाइल और कांग्रेस का गढ कहलाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र से 4 नेताओं ने दावेदारी के लिए आवेदन फार्म खरीदा है। कांग्रेस नेता अरुण सिंह चौहान, संदीप शुक्ला, अजय त्रिवेदी और अनु पाण्डेय का नाम शामिल है।

अमर के खिलाफ दावेदार
पहले दिन बुधवार को कांग्रेस नेता एसपी चतुर्वेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जसबीर गुंबर, तरू तिवारी, पूर्व पार्षद रामशरण यादव, कंाग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल और हरमेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस भवन पहुंचकर दावेदारी के लिए आवेदन फार्म लिया। गुरुवार को पूर्व विधायक अरुण तिवारी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा, जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमा सोनी, दीपक पाण्डेय, उमेश कश्यप, केशव गोरख और भरत लोनिया ने आवेदन फार्म लिया है। बेलतरा क्षेत्र से अजय सिंह व अमितेश राय ने आवेदन लिया।

आवेदन प्रदेश कमेटी के समक्ष भेजे गए
बुधवार और गुरुवार को दोनों ब्लाक से कुल 15 दावेदारों ने दावेदारी के लिए आवेदन लिया है। इन्हें 7 अगस्त तक भरकर जमा कराने के लिए कहा गया है। 7 अगस्त के बाद दावेदारों के फार्म को सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा।
तैयब हुसैन, अध्यक्ष ब्लाक कांगे्रस कमेटी -1