Bilaspur News: बिलासपुर में अफसरों के निर्देश के बाद भी शिक्षक बच्चों से ही मध्यान भोजन परोसवा रहे हैं। भोजन अवकाश के दौरान बच्चे गरम-गरम चावल और सब्जी को परोसने में जुटे रहते हैं। इसी क्रम में मस्तूरी विकासखंड के स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान गरम खीर गिरने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसके चलते अब वो स्कूल तक नहीं आ पा रहा है।