
सडक़ किनारे चल रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर
बिलासपुुर। CG Road Accident: गढ़वट अमरईयापारा रतनपुर निवासी 55 वर्षीय महिला घर से पैदल सब्जी बेचने के लिए निकली थी। घर से मेलनाडीह की ओर पैदल चल रही महिला को मुर्गी फार्म की गाड़ी ने मोड़ के पास टक्कर मार दिया। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना कोनी के समरताल की है जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है।
पुलिस के अनुसार रतनपुर ग्राम गढ़वट अमरईयापारा निवासी सुखीन बाई पति सोनू राम निर्मलकर रोजना की तरह सुबह 7.15 बजे सब्जी बेचने के लिए घर से निकली थी। खूंटाघाट मेलनाडीह की ओर पैदल सब्जी बेचने जा रही थी। सुखीन बाई पैदल निजामुद्दीन मुर्गी दुकान को पार कर आगे बढ़ी थी। इस दौरान फार्म हाउस से मुर्गी लोड करने के बाद पिकअप क्रमांक सीजी 10 डब्ल्यू 4948 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोड़ पर तेज रफ्तार से वाहन को मोडा़ और सुखीन बाई को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत गढ़वट निवासी जीतराम निर्मलकर ने रतनपुर थाने पहुंच कर दर्ज कराई। रतनपुर पुलिस ने शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दूसरी घटना कोनी क्षेत्र के सेमरताल में हुई। सेमरताल निवासी दर्शन लाल पिता उमेश राम धीवर (49) बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएल 8294 में मोहतराई जाने निकला था। ग्राम गतौरी के पास दर्शनलाल बाइक से पहुंचे थे, इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएल 8294 को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में घायल दर्शनलाल धीवर को मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लगातार बढ़ रही दुर्घटना
जिले में दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सप्ताह भर के अंदर जिले में 3 से अधिक मौत हो चुकी है। सीपत क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर दो मौत की घटना व कोनी में सडक़ हादसे में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 वर्षीय बालक को हाइवा ने नहाने जाने के दौरान रौंद डाला था।
मेलनाडीह मार्ग पर मुर्गी ले जा रहे वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। - देवेश सिंह राठौर, रतनपुर थाना प्रभारी
Updated on:
24 Oct 2023, 8:23 AM IST
Published on:
24 Oct 2023, 8:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.