5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत के आरोपित एडीसी व यूडीसी को जेल भेजा

मेडिकल स्टोर लाइसेंस को रद्द करने वाले नोटिस को निरस्त कराने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपित औषधि नियंत्रक विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामकिसन जीनगर एवं   सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटरेजा को शुक्रवार को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hem Sharma

•

Updated: 21 Nov 2015, 11:11 AM IST

मेडिकल स्टोर लाइसेंस को रद्द करने वाले नोटिस को निरस्त कराने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपित औषधि नियंत्रक विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामकिसन जीनगर एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटरेजा को शुक्रवार को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण मामलात न्यायाधीश के छुट्टी पर होने से इन्हें अवकाश पर होने के कारण इन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता के समक्ष पेश किया गया।

उधर, गुरुवार रात को मुटरेजा के निवास की तलाश में नौ हजार रुपए नकदी, सोने के आभूषण व हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर में दो प्लॉट के कागजात मिले हैं।

मुटरेजा एसबीबीजे, आईडीबीआई सहित विभिन्न बैंकों में खातों की जांच की जा रही है।