10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 प्लस का दावा, प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र में ही औंधे मुंह गिरी भाजपा

बोदरी नगर पंचायत उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:05 PM IST

BJP

65 प्लस का दावा, प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र में ही औंधे मुंह गिरी भाजपा

बिलासपुर. भाजपा का दावा तो आगामी विधानसभा में 65 से अधिक सीटें जीतने का है। इसके लिए रणनीतिकार जोर शोर से तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन इधर हाल ये कि प्रदेशाध्यक्ष धरम लाल कौशिक के बिल्हा क्षेत्र में ही नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा औंधे मुंह गिर गई। बोदरी नगर पंचायत उप चुनाव में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 85 वोट मिले। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा सोनी ने भाजपा-कांग्रेस को पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 13 के उपचुनाव की मतगणना बुधवार को बिल्हा में हुई। रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम बिरेंद्र लकड़ा की मौजूदगी में मतों की गिनती की गई। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा सोनी को 231 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिलीप वलेचा सिर्फ 85 वोट पर सिमटकर रह गए। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी भावना आशिष खत्री को इससे भी कम मात्र 36 वोट मिले। यहां 9 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इस वार्ड में कुल 445 मतदाता हैं, जिनमें 361 ने अपने मतों का प्रयोग किया।

संसदीय सचिव के क्षेत्र में भी मिली पराजय, कांग्रेस को मिली जीत
तखतपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में भ्भी उपचुनाव कराया गया। बुधवार को इसके भी परिणाम घोषित किए गए। यहां से कांगे्रस प्रत्याशी अवधेश कुमार शुक्ला ने 326 मत पाकर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी गुरूदीप खुराना को 267 मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सोनी ने 40 मत प्राप्त किए। इस वार्ड में 4 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

दो निकायों में भाजपा को करारी शिकस्त
जिले के दोनों नगरीय निकायों में दो वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली। तखतपुर में कांगे्रस ने और बोदरी में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मार ली। बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बोदरी नगर पंचायत है। इस क्षेत्र से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हैं। जबकि तखतपुर संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री का गृह नगर है। दोनों स्थानों पर भाजपा को शिकस्त देकर विजयी प्रत्याशियों ने जोरशोर से रैली निकालकर खुशियां मनाईं।