पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने तिफरा क्षेत्र में सभी का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार हम सबको मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर मतदान तक तकनीकी विषयों पर सजग होकर कार्य करना है। कांग्रेस के जनसंवाद में तिफरा जोन के सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं के बीच भी गहन चर्चा और रणनीति बनाने का कार्य किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम मेें ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा विनोद दिवाकर, पथरिया अध्यक्ष नेतराम साहू, मनहरण कौशिक, मनोज पाटकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता शुक्ला, ब्रजेश दुबे, आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख कांग्रेसियों में जिला कांगेे्रस महामंत्री अनिल सिंह चैहान, जगदीश कौशिक, रोमहर्ष शर्मा, पुष्पराज उपाध्याय, संजू त्रिपाठी, संदीप यादव, संपत जायसवाल, अशोक जोतवानी, विनोद साहू, महेन्द्र कौशिक, महेन्द्र साहू, अमित यादव, राकेश यादव, शिव यादव, गोपाल सिंह, गौरी शंकर यादव आदि शामिल थे।