
साथ आए हाथी-नारियल, लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जोगी-माया ने किया ऐलान
बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ में जोगी की नवगठित पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच समझौता हो गया है। यह चौकाने वाली खबर गुरुवार शाम उस समय आई जब मायावती और अजीत जोगी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आ पहुंचे। लंबे समय से चल रहे बातचीत के इस दौर के बीच बसपा के खाते में 35 सीटें आई हैं। जबकि जोगी की छजकां 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतने की स्थिति में मुख्यमंत्री अजीत जोगी बनेंगे।
माया की मतबूती, लड़ेगी 35 सीटों पर
मायावती की बसपा की छत्तीसगढ़ में हॉरीजेंटल उपस्थिति है। यहां पर पार्टी 90 सीटों में से 72 सीटों पर 2 हजार से लेकर 40 हजार तक वोट हासिल करती है। बसपा की साल 2003 से लेकर 2013 तक 14 सीटें ऐसी हैं जहां पर पार्टी कभी भी 10 हजार वोट से कम हीं गई। वहीं 2013 में 2 हजार वोट तक हासिल करने वाली सीटों की संख्या 42 रही, जबकि 5 हजार तक वोट हासिल करने वाली सीटों की संख्या इस साल 2 थी। बसपा ने 2003 में 4.45 फीसदी वोट हासिल किए थे। जबकि चुनाव सिर्फ 54 सीटों पर लड़ा था और 2 जीती थी। वहीं 2008 तक आते-आते बसपा का मत प्रतिशत बढ़कर साढ़े 6 फीसदी तक जा पहुंचा। इस साल पार्टी ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीती सिर्फ एक ही। वहीं 2013 में पार्टी का मत प्रतिशत घटकर फिर से साढ़े 4 फीसदी पर आ थमा। यहां एक ही सीट पार्टी के खाते में आई।
45 प्रत्याशी घोषित कर चुकी छजकां
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने अभी तक छत्तीसगढ़ में अपने 45 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों की टिकटें बसपा के साथ समझौते के चलते वापस ली जा सकती हैं। चूंकि इन 45 सीटों पर बसपा की भी अच्छी पकड़ है।
ये सीटें जा सकती हैं बसपा के खाते में
बसपा ने 35 सीटें हासिल की हैं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में सांरगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल, पामगढ़, तखतपुर, चंद्रपुर, अकलतरा, जैजैपुर, तखतपुर, नवागढ़, बेलतरा, भटगांव, बिल्हा, मुंगेली, सीतापुर, मस्तूरी, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरायपाली, बलौदाबाजार, भाटापारा, धमतरी, आरंग, संजारी बालौद, अहिवारा, डौंडीलोहारा, केशकाल, खुज्जी, खैरागढ़, कोंडागांव, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, डोंगरगढ़, दुर्ग, भिलाई।
साथ लडेंगे जोगी-बसपा
अभी सीटों की संख्या पर बात हो गई है, जल्द ही हम लोग बैठकर सीटें भी तय कर लेंगे।
- एमएल भारती, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़
जोगी बनेंगे सीएम
बसपा के साथ लड़ेंगे। मुख्यमंत्री हमारे पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी बनेंगे।
- धरमजीत सिंह, छजकां प्रत्याशी, लोरमी
Updated on:
20 Sept 2018 07:29 pm
Published on:
20 Sept 2018 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
