12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : छत्तीसगढ़ में विकास देखने आई थी, लेकिन डेंगू का कहर दिखा- लांबा

दिल्ली में 15 साल की कांग्रेस की शीला सरकार को आम आदमी पार्टी शिखर से शून्य पर ले आई। उसी तरह छत्तीसगढ़ में 15 साल से सत्तासीन भाजपा की रमन सरकार को भी आम आदमी उखाड़ फेंकेगी।

2 min read
Google source verification
aap party

Video : छत्तीसगढ़ में विकास देखने आई थी, लेकिन डेंगू का कहर दिखा- लांबा

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ में 15 साल का विकास देखने आई थीं, लेकिन यहां दिखा डेंगू का कहर। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को न्योता देते हुए कहा कि वे विकास का मॉडल देखना चाहते हैं तो दिल्ली आएं। उनके पास अनुभव ही अनुभव है। हालांकि हमारे पास नहीं है, लेकिन सीखने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने अफसोस जताया कि अब सीएम के पास महज दो माह का समय है। इसलिए समय का अभाव भी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में राजनीतिक समानता है। दिल्ली में 15 साल की कांग्रेस की शीला सरकार को आम आदमी पार्टी शिखर से शून्य पर ले आई। उसी तरह छत्तीसगढ़ में 15 साल से सत्तासीन भाजपा की रमन सरकार को भी आम आदमी उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा पर लोगों को भरोसा नहीं है। इसलिए वहां कांग्रेस मजबूरी थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कारण भाजपा यहां मजबूरी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प है।

विधायक लांबा ने कहां- एक मंच पर बाप-बेटे, फिर वंशवाद का कैसा विरोध : विधायक लांबा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक मंच पर जहां डॉ. रमन सिंह और उनके सांसद पुत्र अभिषेक सिंह बैठे हैं। उसी मंच से मोदी संबोधित करते हुए राजनीति में वंशवाद का विरोध करते हैं।
2 छोड़ते हैं और 200 लोग आ जाते हैं : आम आदमी पार्टी पर आशुतोष द्वारा जाति के संबंध को लेकर दिए बयान पर लांबा ने कहा कि भारतीय राजनीति में जाति और धर्म की जड़ें काफी गहरी हैं। इसे उखाडऩे में समय लगेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगठन को कोई 2 लोग छोड़ते हैं तो 200 लोग शामिल भी हो जाते हैं। उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को आराम करने की सलाह दी। लाबा ने कहा दौरा करने के बजाय, उन्हें आराम करना चाहिए। क्योंकि जान है तो जहान है।

...इधर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष धरम बोले- वहां का मुख्यमंत्री चीफ सेक्रेट्री को पीटता है : आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा ने बिलासपुर में जब कहा, कि विकास का मॉडल देखना है तो दिल्ली आइए। इसके जबाब में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक बोले कि दिल्ली का मुख्यमंत्री चीफ सेके्रट्री को घर बुलाकर पीटता है। आम आदमी पार्टी के मुखिया में अनुभव की कमी है। किसी मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हाउस में बुलाकर चीफ सेक्रेट्री के साथ मारपीट करना देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है। इस तरह से सीएस से मारपीट करने से वह देश को क्या संदेश देना चाहते हंैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। देश की राजधानी सुंदर हो, स्वच्छ रहे, अच्छी सड़कें हों इसके लिए केंद्र सरकार ने वहां विकास कराया। दिल्ली के विकास में आम आदमी पार्टी के नेता का हाथ नहीं है। विकास के मापदंड में छत्तीसगढ़ पीडीएस की चर्चा देशभर में होती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी सराहना की है। केजरीवाल को बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से सीखने की जरूरत है। बीजेपी शासित प्रदेशों में देश की जनता लगातार बीजेपी को आशीर्वाद दे रही है।