3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, केपीएस से रेहा टेकचंदानी 95.20 प्रतिशत के साथ रही अव्वल !

बारहवीं सी. बी. एस. ई. का परीक्षा परिणाम रहा तारीफ़-ए-क़ाबिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 26 May 2018, 4:28 PM IST

CBSE result 12th

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, केपीएस से रेहा टेकचंदानी 95.20 प्रतिशत के साथ रही अव्वल !

बिलासपुर। शनिवार की दोपहर बारहवीं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए जिमसें शहर के विभिन्न शालाओं से विद्यार्थियों ने रोचक अंक प्राप्त किये और अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया। कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी से कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रेहा टेकचंदानी(कॉमर्स) पिता सनतलाल टेकचंदानी ने 95.20% प्राप्त किये, रिषभ वर्मा(साइंस), पिता जयप्रकाश वर्मा ने 93.20% हासिल किया, सौम्या झा(कॉमर्स), पिता आशीष कुमार झा ने 92.20% प्राप्त किया। इसके अलावा पायल बजाज, उदित खत्री, अलौकिक गोयल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के डायरेक्टर सविता त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, पिछले साल के परिणाम के तुलना में प्रगति के इस सोपान पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों की लगन, निष्ठा एवं परिश्रम के कारण सफलता के लिए प्राचार्य रूनकी अम्बष्ट, उप प्राचार्य रमन मिश्रा, हेड मिस्ट्रेस हेमलता शर्मा ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

यहाँ देखें रिजल्ट - http://cbseresults.nic.in/class12zpq/class12th18.htm

पत्रिका दे रहा सबसे पहले जानकारी
सीबीएसई 12 वीं में टॉपर्स की स्थिति शाम तक पूरी तरह से क्लीयर हो जाएगी। इस परीक्षा में हमेशा से ही अपने शहर के होनहारों का दबदबा रहा है। इस साल भी ऐसा ही होगा। शहर की स्कूलों ने रिजल्ट का एनालिसिस शुरू कर दिया है। एक घंटे के भीतर पास छात्रों का पूरा विवरण हाजिर होगा। पत्रिका हर एक छात्र की जानकारी आप तक पहुंचाएगा।