17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bipin Rawat News: 4 साल पहले बिपिन रावत ने अपने रिश्तेदारों से कहा था, 2022 में आऊंगा बिलासपुर

Bipin Rawat News: 4 साल पहले अपने डेढ़ सास से मुलाकात के दौरान देश के पहले सीडीएस स्व. बिपिन सिंह रावत ने वर्ष 2022 में बिलासपुर में रहने वाले सारे रिश्तेदारों से मुलाकात करने के बाद गांव की सैर करने की बात कही थी।

2 min read
Google source verification
,all-defence-services-asked-to prepared for pakistan says bipin Rawat

,all-defence-services-asked-to prepared for pakistan says bipin Rawat

बिलासपुर. Bipin Rawat News: 4 साल पहले अपने डेढ़ सास से मुलाकात के दौरान देश के पहले सीडीएस स्व. बिपिन सिंह रावत (CDS Bipin Rawat) ने वर्ष 2022 में बिलासपुर में रहने वाले सारे रिश्तेदारों से मुलाकात करने के बाद गांव की सैर करने की बात कही थी। रिटायरमेंट का हवाला देते हुए विपिन ने गोड़पारा में रहने वाली डेढ़ सास चित्रलेखा को बिलासपुर में 1 महीना व्यतीत का आश्वासन दिया था।

गोड़पारा में रहने वाली चित्रलेखा सिंह ने बताया कि उनका मायका शहडोल में हैं। उनकी चचेरी बहन मधुलिका रावत का विवाह कई दशक पूर्व दिल्ली में बिपिन रावत के साथ हुआ था। शादी के बाद हर पारिवारिक सुख और दुख के कार्यक्रमों में उनकी मुलाकात बिपिन रावत से होती थी। बिपिन उन्हें दीदी बुलाते थे। चित्रलेखा ने बताया कि वर्ष 2017 में बिपिन की बड़ी बेटी कृतिका रावत के विवाह कार्यक्रम में वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ दिल्ली गई थी। वहां बिपिन और मधुलिका से अंतिम बार मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़ें: Aadhar Card News: आधार कार्ड असली है या नकली, इन स्टेप्स को फॉलो करके सेकेंडों में कर सकते हैं पता

15 दिन पहले हुई थी मधुलिका से मोबाइल पर बात
चित्रलेखा ने बताया कि उनके अधिकांश रिश्तेदार मध्यप्रदेश और दिल्ली में रहते हैं। मधुलिका भी उत्तर भारत और मध्य भारत क्षेत्र में रिश्तेदार से मिलती जुलती रहती थी। मधुलिका से बचपन से लगाव होने के कारण हर 15 दिन में मोबाइल पर उससे बात होती थी। 15 दिन पहले ही मधुलिका से उनकी बात हुई थी। उसने भी सन 2022 में बिलासपुर आने की बात कही थी।

रिटायरमेंट के बाद आउंगा, सबसे मिलकर शिकवा शिकायत करूंगा दूर
चित्रलेखा ने बताया कि सन 2017 में दिल्ली में बिपिन ने उनसे सन 2022 में रिटायरमेंट होने और इसके बाद बिलासपुर आने के साथ-साथ कटघोरा के ग्राम छूरी स्थित गांव जाने की बात कही थी। बिपिन ने सारे रिश्तेदारों से मुलाकात करने और सभी के शिकवे और शिकायते दूर कर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिपिन तो नहीं आए उनके शहादत की खबर जरूर आ गई।

यह भी पढ़ें: Aadhar Crad News: अब Aadhar Crad से ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानें ऑनलाइन अप्लाई की पूरी प्रक्रिया