19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / CG ELECTION 2018 : आप पार्टी का दावा-हमारी सरकार बनी तो सौ दिन में होगी मूलभूत समस्याओं का समाधान

CG ELECTION 2018 : आप पार्टी का दावा-हमारी सरकार बनी तो सौ दिन में होगी मूलभूत समस्याओं का समाधान

अगर वे विधायक बने तो 100 दिन के अंदर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 4 Nov 2018, 3:12 PM IST

CG ELECTION 2018

CG ELECTION 2018 : आप पार्टी का दावा-हमारी सरकार बनी तो सौ दिन में होगी मूलभूत समस्याओं का समाधान

बिलासपुर. पत्रिका ने शनिवार को चुनावी अदालत का आयोजन किया। इसमें आप पार्टी बिल्हा प्रत्याशी जसबीर सिंह को जनता के सवालों का सामना करना पड़ा। जनता ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जसबीर सिंह को घेरने का प्रयास किया। जसबीर सिंह ने दावा किया है कि अगर वे विधायक बने तो 100 दिन के अंदर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करेंगे।

सवाल:-1. राजेश शर्मा-क्षेत्र में पानी की समस्या है। सिंचाई का संसाधन कम है। जिसके कारण लोग पलायन कर रहे हैं।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह- यह बात सही है कि क्षेत्र में पानी की समस्या है। गर्मी के दिनों में गांवों के हैण्डपंप सूख जाते हैं। सिंचाई के साधन न होने के कारण खेतों में फसल नहीं हो पाता। अरपा-भैंसाझार योजना को इस एरिया से जोडऩे की मांग की जाएगी। ताकि सभी किसानों को पानी मिल सके।
प्रश्न-2. संजय गढ़ेवाल-बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। क्षेत्र में अनेक उद्योग होने के बावजूद लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह-हमारे क्षेत्र में सिलपहरी, तिफरा, सिरगिट्टी में अनेक प्लांट है। जिसमें मशीन चलाने, सुरक्षा गार्ड, मैनेजर, एकांउटेंट विभिन्न स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए टै्रनिंग की आवश्यकता पड़ती है। इस पर जोर दिया जाएगा।

IMAGE CREDIT: patrika

प्रश्न-3. नागेन्द्र धु्रव-बिल्हा क्षेत्र में सडक़, बिजली जैसी अनेक समस्याएं है।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह-भाजपा सरकार सडक़ और बिजली का दावा करती है। बिल्हा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते है लेकिन वे क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। अगर मैं विधायक बना तो उन चीजों को प्राथमिकता दूंगा।
प्रश्न-4.केजू वर्मा-सडक़ चौड़ीकरण से लेकर नहर बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की गई है। उसका मुआवजा अब तक नहीं मिला।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह-यह गंभीर मामला है। लोगों की जमीन ले ली गई है और मुआवजा नहीं दिया है। मुआवजा को लेकर मैंने दो बार एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराया गया है। चुनाव के बाद इस मामले को लेकर जाऊंगा।
प्रश्न-5. मोहित कोशले-रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग अब तक क्यों नहीं बन पाई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह-रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग का काम पूरा नहीं हो पाना एक बड़ी समस्या है। इसके लिए पूर्ण रुप से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। विकास का दावा करने वाली सरकार 15 सालों में दो शहरों की सडक़ नहीं जोड़ पाई।

प्रश्न-6. खगेश केंवट-अमेरी-अकबरी के पास मांझीटोला गांव में अनेक समस्याएं हैं। इसका कैसे निराकरण हो पाएंगा।
उत्तर:-प्रत्याशी जसबीर सिंह-नोवा स्टील आयरन को जमीन देने के लिए मांझी परिवार को वहां से हटाया गया था। इसकी दुर्गति के लिए कंपनी जिम्मेदार है सरकार जिम्मेदार है। चुनाव के बाद इस मुद्दे को सरकार के पास हम लेकर जाएंगे।