इसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋ ण धारक लाभम तोंडे व उसके साथी विकास भारद्वाज, बेनिस भारद्वाज ने प्रेम प्रकाश से ऋ ण संबंधित जानकारी मांगी। इससे पहले कि वे जानकारी दे पाते, तीनों नशे में धुत आरोपी गालियां देने लगे। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों को जान से मारने व उनके परिजनों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। मना करने पर वे बैंक कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।