पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रितिका मालिया ने बताया कि 13 अप्रैल की रात, जब वह अपने घर पर थी, तो उसके भाई रितेश कुमार शिकारी ने मोबाइल चार्जर तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसकी मां एवं बहन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर जब उसने हस्तक्षेप किया तो उसे भी पीटने लगा। पिता दिनेश कुमार जब बीच- बचाव के लिए आए तो उससे भी मारपीट की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।