13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder: पति से हुआ झगड़ा तो बॉयफ्रेंड के घर चली गई महिला, कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का यह मामला है। शनिवार रात को हुई हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Murder case

CG Murder: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में पत्नी की प्रेमी के घर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। पति को इसकी भनक लग गई थी, वहीं विवाद के बाद महिला बायफ्रेंड के घर चली गई। जिसके बाद गुस्से में पति ने उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पेंड्रा थाना पुलिस को सूचना मिली कि गिरारी गांव निवासी जमील खान 39 वर्ष अपनी पत्नी जुबैदा खान को धारदार हथियार से हत्या कर भाग गया। ( CG Murder ) सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच की।

CG Murder: जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

इस पर पुलिस की टीम साइबर सेल की टीम के साथ फरार आरोपी जमील खान की पतासाजी में जुट गई। इस बीच नवागांव के जंगल में आरोपी के छिपे होने की जानकारी मिलने पर रात को ही घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। जांच पर पता चला कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों 15 वर्ष से विवाह उपरांत एक साथ रहते थे। विगत 1 वर्ष से मृतका का प्रेम संबंध गांव के ही पड़ोसी से हो गया था।

यह भी पढ़ें: CG Murder: तुम्हारी शादी की व्यवस्था ठीक नहीं कहने पर मंगेतर ने दुल्हन को तालाब में डुबाकर मार डाला, 10 दिन बाद खुलासा

इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना के दो दिन पूर्व महिला अपने प्रेमी के घर रहने चली गई थी। इससे आरोपी ने पड़ोसी के घर के पीछे तरफ दीवार फांदकर अपनी पत्नी को धारदार हथियार से कर हत्या कर दी और फिर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।