शिक्षा विभाग और बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भवन जर्जर हो चुका है और इससे सटा हुआ ही ट्रांसफार्मर लगा है, जहां से अधिकांश ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। CG School चूंकि अवैध कनेक्शन भवन के ऊपर से होकर स्कूल भवन की छत को छूता है, इसलिए छत में भी करंट आता है।