29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / CG Utility News: इस विषय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद भी नौकरी नहीं, हाई कोर्ट ने शाशन से दो दिन में माँगा जवाब

CG Utility News: इस विषय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद भी नौकरी नहीं, हाई कोर्ट ने शाशन से दो दिन में माँगा जवाब

प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों के सैकड़ों कालेजों के छात्र डिग्री लेने के बाद नौकरी के लिए भटक रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 13 Mar 2018, 2:23 PM IST

High Court

बिलासपुर. फॉरेस्ट्री विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद भी शासकीय नौकरी का कोई प्रावधान नहीं होने तथा राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी इस विषय को सिलेबस में शामिल नहीं करने पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को इस संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की आगामी सुनवाई दो दिनों बाद होगी। याचिकाकर्ता दामिनी सिंह एवं अन्य द्वारा अधिवक्ता हमीदा सिद्धीकी मे माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कहा गया है कि फॉरेस्ट्री विभाग में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद भी शासकीय स्तर पर नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक की पीएससी द्वारा आयोजित परिक्षाओं में भी इस विषय को सिलेबस में शामिल नहीं किया गया है। फारेस्ट्री विभाग के रेंजर, फारेस्ट आफिसर एवं अन्य पदों पर भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के छात्रों का चयन किया जा रहा है। जबकि एनिमल हसबंडरी, वाइल्ड लाइफ और एनिमल फारेस्ट्री विषय पर गहन अध्ययन और पीजी तक की डिग्री के बाद भी इन छात्रों के लिए नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस विषय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद भी नौकरी नहीं मिलती है। इसी विषय में हाई कोर्ट ने शाशन से दो दिन में जवाब माँगा है।

फॉरेस्ट्री विषय में उच्च शिक्षा के बाद भी नौकरी नहीं, शासन दो दिन में दे जवाब...

प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों के सैकड़ों कालेजों के छात्र डिग्री लेने के बाद नौकरी के लिए भटक रहे हैं। इन छात्रों का का भविष्य अंधकारमय है। जबकि 2001 की नेशनल फासेस्ट पालिसी के अनुसार देश के जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, केरल, कर्णाटक, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में इन विषयों को पीएससी सिलेबस में शामिल किया गया है और इनके लिए 50 से 70 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जबकि छग स्टेट पीएससी की की परिक्षीओं में भी भौतिकी, रयायन, जीव विज्ञान और गणित को सिलेबल में शामिल किया गया है, फारेस्ट्री विषय के छात्रों के लिए कोई प्रावधान ही नहीं किया गया है।