
बिलासपुर में पीएम मोदी
बिलासपुर। pm modi visit Chhattisgarh: तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बिलासपुर में आमसभा को संबोधित किया। पीएम ने एक बार फिर कांग्रेस पर घोटाले का आरोप लगाकर ऐ दारी बदलबो का नारा दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है और नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे। छत्तीसगढ़ भ्रस्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं।
लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि अटलजी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र (BJP Hindi News) में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है।
छत्तीसगढ़ को 6000 करोड़ रुपए दिए
PM Modi visit Chhattisgarh: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया को मिलता था लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक (PM Modi) वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। यह है मोदी मॉडल।
मोदी यानी गारंटी
PM Modi visit Chhattisgarh: पीएम ने कहा, मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है... अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद उड़ गई है। इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं। अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं।
छत्तीसगढ़ में अब तक ये कर चुके हैं प्रचार
PM Modi visit Chhattisgarh : बता दें कि भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा और जशपुर से निकाली गई परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, फग्गन सिंह कुलस्ते, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, अन्नापूर्णा देवी, सुभाष सरकार, श्रीपद येसो नाइक, देवुसिंह चौहान, एन. नारायण स्वामी, डॉ. भागवत किशनराव कराड़, पंकज चौहान, जेएल ओरम, कपिल मोरेश्वर पाटी, अजय मिश्रा टेनी, रामेश्वर तेली सहित अन्य शामिल हो चुके हैं।
Updated on:
30 Sep 2023, 5:43 PM IST
Published on:
30 Sep 2023, 4:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.