10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कॉल में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का दावा फेल, छाया रहा अंधेरा

वार्ड नंबर मंझवापारा की स्ट्रीट लाइटें करीब 15 दिनों से ठप पड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 26 Jul 2018, 6:32 PM IST

light

एक कॉल में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का दावा फेल, छाया रहा अंधेरा

बिलासपुर. एक तरफ संचालक नगरीय प्रशासन विभाग टोल फ्री नंबर जारी कर एक कॉल में ठप स्ट्रीट लाइटों को सुधरवाने का दावा कर रहा है। दूसरी तरफ वार्डों में पसरे अंधेरे को दूर करने पार्षद लगातार ईईएसएल कंपनी के वरिष्ठ अभियंता और अफसरों को कॉल कर 15 दिन से लाइटों को सुधरवाने गुहार लगा रहे हैं, लेकिन लाइटें नहीं सुधारी जा रहीं। वार्ड नंबर मंझवापारा की स्ट्रीट लाइटें करीब 15 दिनों से ठप पड़ी है। वार्ड पार्षद ने इसकी शिकायत ईईएसएल के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण सोनी से की। वरिष्ठ अभियंता ने यह कहकर मरम्मत कार्य से असमर्थता जाहिर की अभी उनके पास मरम्मत के लिए सामान ही नहीं है। कमोबेश यही हाल शहर के अन्य वार्डों का भी है। कहीं महीने डेढ़ महीने से स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी हुई है तो कहीं आधी जल रही है आधी सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। तालपारा में भी यही हाल है यहां भी आधी लाइटें जल रही हैं और आधी ठप पड़ी है। लगातार शिकायत के बाद भी न तो निगम के अफसर ध्यान दे रहे हैंऔर न ही ठेका कंपनी ईईएसएल के अफसर।

ये है दावा : संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ने चुनावी साल में शहर की सड़कों को रौशन करने के लिए कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम( सीएचएस) लागू करने का दावा किया है। इसके लिए सभी निकायों के अफसरों को परिपत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि रखरखव पर ध्यान दें। नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 3580 जारी किया गया है और दावा किया गया है कि इस टोल फ्री नंबर पर स्ट्रीट लाइट के संबंध में कॉल करने पर तत्काल मरम्मत कराया जाएगा लेकिन निगम प्रशासन और कंपनी के अफसरों की उदासीनता के चलते यह दावा शुरूआती दौर में फेल नजर आ रहा है।
कह रहे सामान नहीं : मंझवापारा में करीब 15 दिनों से राजीव गांधी चौक से लेकर तैबा चौक तक स्ट्रीट लाइटों के ठप होने से अंधेरा पसरा हुआ है। ईईएसएल के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण सोनी को कॉल कर सूचित किया गया तो उन्होंने सामान के अभाव में मरम्मत कार्य करने से असमर्थता जाहिर कर दी।
पंचराम सूर्यवंशी, पार्षद वार्ड नंबर 12

आधी लाइटें ठप कोई सुनने वाला नहीं : तालापारा के वार्ड नंबर 14 और 15 में आधी लाइटें जल रही है आधी करीब माह भर से ठप है। कई बार निगम और ईईएसएल के अफसरों से शिकायत की परंतु कोई सुनने वाला नहीं है, इसलिए मैने कॉल करना ही बंद कर दिया।
रामा बघेल, पार्षद वार्ड नंबर 14
सीएसईबी की लाइन में फाल्ट : गलत बात है मैंने सामान न होने की बात नहीं कही है। सामान है शहर में काम चल रहा है। मैने मंझवापारा के पार्षद से कहा है एक -दो दिन में लाइट चालू करा दिया जाएगा। दिक्कत लाइटों में नहीं सीएसईबी की लाइन में है जिसके कारण बार -बार स्ट्रीट लाइट उड़ जा रही है। गारंटी पीरियड में है लाइटों को बदलने का कार्य चल रहा है। प्रवीण सोनी, वरिष्ठ अभियंता ईईएसएल