
लोकसभा में मिली हार के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश ने अपनी पंसदीदा सीट के प्रभारी मंत्री को बदला
बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों की कमान सौंपी है।(CM Bhupesh Baghel has given command ) मुख्यमंत्री भूपेश ने बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे को हटाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर का प्रभारी मंत्री बनाया है। लोकसभा चुनाव के बाद रविंद्र चौबे की तबियत खराब हो गई थी। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य गत कारणों से उन्हें हटाया गया। जबकि एक तथ्य ये भी है कि बिलासपुर लोकसभा सीट (Bilaspur Lok Sabha seat)मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंदीदा सीट(CM Bhupesh Baghel's favorite seat) है। लोकसभा चुनाव में प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को जोडऩे, प्रचार-प्रसार करने के बाद भी कांग्रेस ये सीट करीब डेढ़ लाख वोटों से हार गई थी।
नए सिरे से दिए गए मंत्रियों को प्रभार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंह देव को जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी तरह लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू को बिलासपुर और गरियाबंद जिले का प्रभार, कृषि एवं जैव प्राद्यौगिकी, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे को रायपुर और रायग? जिले का प्रभार, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बस्तर, कोरबा और बालोद जिले का प्रभार सौंपा गया है।
परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, खाद्य तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले का प्रभारी मंत्री, वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को कबीरधाम, धमतरी और महासमुंद जिले का प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास व श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को सरगुजा और कोरिया जिले का प्रभारी मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भें?िया को बेमेतरा और जशपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार को उत्तर बस्तर (कांकेर), नारायणपुर और कोण्डागांव जिले का प्रभार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल को दक्षिण बस्तर (दंतेवा?ा), बीजापुर और सुकमा जिले का प्रभार तथा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बलरामपुर-रामानुजगंज तथा सुरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।
Updated on:
19 Jun 2019, 7:44 PM IST
Published on:
19 Jun 2019, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.