20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाठीचार्ज के मामले को हाईकोर्ट ले जाएगी कांग्रेस

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कसी कमर

2 min read
Google source verification
Congress to take up the case of Lathi Charges

लाठीचार्ज के मामले को हाईकोर्ट ले जाएगी कांग्रेस

बिलासपुर. लाठीचार्ज के खिलाफ एक तरफ जहां पीसीसी प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष समेत प्रदेश के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष मामले को हाईकोर्ट में ले जाने की बात कह रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 3 दिन पूर्व हुए कांग्रेसियों की पुलिस द्वारा पिटाई का मामला अब तूल पकडऩे लगा है। पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
यह है पूरा मामला

18 सितंबर को मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले में कांग्रेसी कचरा फेंकने जा रहे थे, तब पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने मंत्री के बंगले में कचरा फेंक दिया। इसके बाद सभी कांग्रेसी कांग्रेस भवन पहुंच गए। कांग्रेसियों के कांग्रेस भवन पहुंचने के कुछ ही देर बाद एडिशनल एसपी नीरज चंद्रकार के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस कांग्रेस भवन पहुंच गई। इसके बाद कांग्रेस भवन में घुसकर एक-एक कांग्रेसियों को पीटते हुए गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेसियों में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव भी इस पुलिसिया कार्रवाई में फंस गए और पुलिस ने उनकी लाठियों से बेदम पिटाई कर दी। जैसे ही अटल के सिर पर डंडा पड़ा वे नीचे गिर गए फि र भी पुलिस उनके ऊपर बर्बरता से लाठियां बरसाती रही। पुलिस की इसी कार्रवाई में अटल बुरी तरह से घायल हो गए।
इधर पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर किए गए लाठीचार्ज से पूरे प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। लगातार कांग्रेस के बड़े नेता पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ बिलासपुर पहुंच रहे हैं और मंत्री अमर अग्रवाल की बर्खास्तगी के साथ साथ तमाम दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट जज की निगरानी में जांच की मांग कर रहे हैं। एक तरफ श् ाहर में आंदोलन की तैयारी चल रही है, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे मामले को लेकर हाईकोर्ट मे याचिका दायर करने की बात कह रहे हैं, देखना है कि यह मामला और कितने आगे तक जाता है।