7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर स्टेशन अब जल्द दिखेगा नए स्वरूप में, 10 करोड़ की लागत से होंगे ये निर्माण कार्य

यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य

2 min read
Google source verification
bilaspur railway station

बिलासपुर स्टेशन अब जल्द दिखेगा नए स्वरूप में, 10 करोड़ की लागत से होंगे ये निर्माण कार्य

बिलासपुर. रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। गेट नं. 3 के सामने व रेलवे स्टेशन के अंदर कई कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। अधिकारियों की माने तो बिलासपुर स्टेशन में वर्तमान समय में एफओबी को सीधा करने व एक्सेलेटर लगाने का काम, लिफ्ट, प्लेटर्फाम नं. 5 में शेड़ विस्तार व स्टेशन के बाहर सौन्द्रयीकरण सहित कई काम चल रहे हैं। इसके अलावा बिलासपुर स्टेशन को चुचुहियापारा कॉलोनी से जोडऩे का काम भी शुरू होने वाला है। सभी कार्यो का बजट लगभग 10 करोड़ रुपए है। कार्य गेट नं. 1 मेंं नागपुर एंड पर पार्सल गोदाम के पास फुट ओवर ब्रिज को सीधा करने व एक्सीवेटर लगाने के लिए रेलवे ने पहले चरण की तैयारी शुरू कर ली है। एक्सीवेटर के साथ ही लिफ्ट लगाने का काम भी होना है। वर्तमान में स्थित फुट ओवर ब्रिज में यात्रियों को सीढ़ी चलने के दौरान र्टन लेना पड़ता है। यह यात्रियों के लिए खासकर दिव्यांग व वृद्ध यात्रियों को प्लेटफॉर्म नं. 2, 3 व 4, 5 में जाने के लिए काफी परेशानी होती है।

योजना के तहत प्रारंभिक चरण का काम शुरू किया गया है। प्लेटफॉर्म नं. 1 में लगे टीन शेड़ के अधिकांश भाग को निकाला जा चुका है। पार्सल गोदाम के पास चल रहे कार्य में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए काम चलने वाले स्थान को घेर कर बंगल से प्लेटफॉर्म नं. 6 व 7 में जाने का रास्ता तैयार किया गया है। रेलवे अधिकारियों की माने तो 6 माह के अंदर कार्य को समाप्त कर लिया जाएगा। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म नं. 3 व 5 में एक्सीवेटर लगाने व लिफ्ट भी लगाने की योजना पर काम शुरू होगा।

कार्य 2 शेड निर्माण: प्लेटफॉर्म नं. 5 में हावड़ा एंड में प्लेटफॉर्म का विस्तार किया गया है, लेकिन इसके चलते ट्रेन शेड़ से बाहर खड़ी होती है। यात्रियों को ट्रेन पकडने के दौरान भीषण गर्मी व धूप का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने इस कार्य को भी मंजूर करते हुए शेड लगाने का काम शुरु कर दिया है। इसे माह के अंत तक पूरा करने की योजना है।

कार्य 3 नागपुर एंड पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
बिलासपुर स्टेशन से चुचुहियापारा आने जाने वाले यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार कर स्टेशन आना-जाना पड़ता है। इसमें इसमें रेलवे कर्मचारी व उनके बच्चे भी शामिल हंै। लम्बे समय हो रही मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने 2 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कर रही है। यह कार्य भी जल्द से जल्द पूरा होने की बात अधिकारी कह रहे हंै। इसके बनने से लोगों को आने जाने में बड़ी सुविधा होगी।?

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग