11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए बोर से आ रहा दूषित पेयजल, पेट दर्द की शिकायत

इसके बाद नगर निगम ने सुबह -शाम एक एक टैंकर पानी भेजा, लेकिन यह अपर्याप्त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 8 Jul 2018, 1:21 PM IST

nagar nigam

नए बोर से आ रहा दूषित पेयजल, पेट दर्द की शिकायत

बिलासपुर. टिकरापारा के नए बोर के बदबूदार और गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को पेटदर्द की शिकायतें आने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पानी में कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक है, जिससे पेट में दर्द की शिकायतें हो रही हैं। खबर मिलने पर पहुंचे नगर निगम जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता ने तत्काल बोर को बंद कराया। जल्द ही नया बोर कराने का आश्वासन देते हुए तब तक निगम के टैंकर का पानी पीने की सलाह दी है। इसके बाद नगर निगम ने सुबह -शाम एक एक टैंकर पानी भेजा, लेकिन यह अपर्याप्त है। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने जनसंपर्क यात्रा के दौरान नागरिकों द्वारा पेयजल की समस्या बताने पर दो माह पूर्व टिकरापारा वार्ड नंबर 35 इंदिरा नगर में हनुमान मंदिर के पास नया बोर कराया गया। यह बोर मामा भांजा तालाब के किनारे है। कुछ दिन बाद ही इस बोर से गंदा और बदबूदार पानी आने लगा, जिसके सेवन से लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी, शुरूआती दौर में तो किसी के कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन जब लोग घरों-घर बीमार होकर डॉक्टर के पास पहुंचने लगे, तब इसकी सूचना निगम के जलकार्य विभाग को दी गई।
निगम ने लैब में कराई पेयजल की जांच : सहायक अभियंता अजय श्रीवासन ने यहां के बोर से पानी लेकर लैब में इसकी जांच करवाई। इसमें पता चला कि पानी में कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक है, जिससे पेटदर्द की शिकायत आ रही है।

जल्द ही दूसरा बोर कराया जाएगा : वार्ड नंबर 35 इंदिरा नगर के बोर के पानी में कैल्शियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक पाई गई है। वार्ड वासियों को सलाह दी गई है कि वे इस पानी का उपयोग केवल निस्तार के लिए करें। पीने के लिए सुबह-शाम पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। जल्द ही यहां दूसरा बोर कराकर इस बोर को बंद कराया जाएगा।
अजय श्रीवासन, सहायक अभियंता जलकार्य विभाग नगर निगम
नहीं लगा है नया बोर : नए बोर से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, शिकायत पर निगम के सहायक अभियंता आए थे उन्होंने इस बोर को बंद करा एक-दो दिन में नया बोर कराने की बात कही थी, लेकिन एक सप्ताह हो गए नया बोर नहीं कराया।
कृष्णा रजक, पूर्व पार्षद।