30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम के पेट्रोल पंप पर गफलत का आरोप, कांग्रेसियोंं ने मचाया हंगामा

कर्मचारियों ने कहा कि हिसाब आलमारी में है और चाबी जिस कर्मचारी के पास है वह बाहर है।

2 min read
Google source verification
nagar nigam

निगम के पेट्रोल पंप पर गफलत का आरोप, कांग्रेसियोंं ने मचाया हंगामा

बिलासपुर. नगर निगम के आदर्श पेट्रोल पंप में नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को देर रात कर्मचारियों को एक टैंकर में डीजल भरते पकड़ा और चोरी का आरोप लगाते हुए हिसाब मांगा। कर्मचारी टाल मटोल करते रहे और टैंकर चालक गाड़ी लेकर चला गया। इससे नाराज नेता प्रतिपक्ष ने दूसरे दिन रविवार को पार्षदों के साथ पेट्रोल पंप में जाकर हिसाब मांगा। जब कोई जवाब नहीं मिला आलमारी को सील करके लौट आए। नेता प्रतिपक्ष, प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, पंचराम सूर्यवंशी, दीपंाशु श्रीवास्तव, तैय्यब हुसैन और काशी रात्रे के साथ रविवार को सुबह निगम के पेट्रोल पंप में हिसाब मांगने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने कहा कि हिसाब आलमारी में है और चाबी जिस कर्मचारी के पास है वह बाहर है।

इससे नाराज पार्षदों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंचे कार्यपालन अभियंता यूजीन तिर्की और सहायक अभियंता ललित त्रिवेदी ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यहां का हिसाब -किताब पंप प्रभारी प्रमिल कुमार शर्मा के पास है। वे कर्मचारियों से दोनों टाइम का हिसाब लेते हैं। कांग्रेस नेताओं ने पर्ची में हेरफेर कर निजी बस संचालकों को देर रात आधी कीमत पर डीजल बेचने और अफसर व कर्मचारी के मिली भगत का आरोप लगाते हुए आलमारी को सील कर खुद हस्ताक्षर किए और कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता से भी हस्ताक्षर कराकर कर्मचारी के आने पर सोमवार को हिसाब लेने की बात कही। कांग्रेस पार्षदों ने पंप प्रभारी प्रमिल शर्मा से भी बात की तो उन्होंने बताया कि वे इलाज कराने के लिए भोपाल आए हैं, लौटने पर हिसाब दे देंगे।

वेरिफिकेशन के लिए तैयार हूं मैं : कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है, समय-समय पर ऑडिट कराई जा रही है। स्टॉक और मीटर के आधार पर रोज हिसाब लेता हूं। अभी इलाज कराने भोपाल आया हूं, लौटकर वेरीफिकेशन कराने के लिए तैयार हूं।
प्रमिल कुमार शर्मा, प्रभारी आदर्श पेट्रोल पंप नगर निगम बिलासपुर
घटना की जानकारी नहीं है मुझे : बाहर था, इसलिए घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी अफसर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किशोर राय, महापौर नगर निगम