8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News : शादी की खुशियां हुई चौपट, घर से गायब हुआ 15 लाख के जेवरात, मची खलबली

Bilaspur Crime News : तोरवा क्षेत्र के गुरु नानक चौक व कोनी के कृष्णा नगर में चोरों ने शादी वाले घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 14 Dec 2023, 2:49 PM IST

chor_image.jpg

Crime News : तोरवा क्षेत्र के गुरु नानक चौक व कोनी के कृष्णा नगर में चोरों ने शादी वाले घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही जगहों से चोरों ने लगभग 20 लाख की चोरी को अंजाम दिया। सूचना के बाद तोरवा व कोनी पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश करने का हवाला दे रही है ।

यह भी पढ़ें : CG Govt Job : आंगनबाड़ी में बम्पर पदों पर निकली वैकेंसी, 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई... मिलेगी मोटी सैलरी

गुरु नानक चौक निवासी रूप चंद की बेटी का विवाह आगरा में सम्पन्न होना था। रूप चंद व उनके बड़े भाई प्रेम चंद का परिवार शादी के लिए 11 दिसम्बर को आगरा के लिए चला गया। इस दौरान उन्हें फोन पर पता चला कि मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने धावा बोल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

घर में चोरी का पता चलते ही रूप चंद ने अपने रिश्तेदार अभिषेक केशरवानी को घर भेजा। अभिषेक से कमरे को चेक करवाने पर पता चला कि अलमारी में रखे लगभग 4 लाख नगद, 50 ग्राम सोना व आधा किलो चांदी समेत लगभग 15 लाख का माल चोरी हो गया है।

घटना का पता चलते ही रिश्तेदार अभिषेक केशरवानी ने तोरवा थाने पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है । तोरवा पुलिस ने सूचना के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर चोरों की तलाश करने का हवाला दे रहा है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस नेता सौम्या चौरसिया की SC ने जमानत की खारिज, लाखों का लगा जुर्माना... पूर्व CM बघेल की थी उपसचिव

मंगलवार की रात चल रहा था सरप्राइज चेकिंग अभियान

पुलिस रात में शराब सेवन कर वाहन चलाने व यातायात के नियमों का उल्लंन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी । देर रात तक चले चेकिंग अभियान के दौरान चोरों ने पुलिस को एक बार फिर से सरप्राइज कर दिया। पूर्व में चोरी सरप्राइज चेकिंग के दौरान अग्रसेन चौक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ।

गुरुनानक चौक में रात्रि गश्त पाइंट

रात्रि गश्त में तोरवा थाने का चेकिंग पाइंट है गुरुनानक चौक। चोरों ने चेकिंग पाइंट में वारदात को अंजाम देकर लाखों की चोरी की है। गश्त पाइंट की जगह पर ही चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात ने पुलिस के रात्रि गश्त के दावे की पोल खोल कर रख दी है।

शादी कार्यक्रम में लगा रहा परिवार, हो गई लाखों की चोरी

कोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित हिमांशु दुबे के परिवार में शादी कार्यक्रम में पूरा परिवार लगा हुआ था । मंगलवार रात 9 बजे घर में ताला लगा कर शादी में चले गए थे । इस दौरान रात में चोर ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए दाखिल हुए और डेढ़ लाख नगद सहित सोने चांदी के गहने कीमत लगभग 5 लाख से अधिक के गहने चोरी कर ले गए। शिकायत पर कोनी पुलिस मामले में जांच कर चोरों को तलाश करने का हवाला दे रही है।