25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / चुनावी गर्मी में ठंड की आहट, दिन और रात का बदला मिजाज

चुनावी गर्मी में ठंड की आहट, दिन और रात का बदला मिजाज

प्रदेश के अन्य शहरों पेंड्रा, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर के साथ बिलासपुर में भी पारा के 12 से 15 डिग्री तक गिरने के कारण ठंड में अपेक्षाकृ त वृद्धि हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:36 PM IST

Maousam

चुनावी गर्मी में ठंड की आहट, दिन और रात का बदला मिजाज

बिलासपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा उफान पर है। देश के नामी गिरामी नेताओं की उपस्थिति और उनके तूफानी दौरे से जहां प्रदेश का मिजाज गरमाया हुआ है। वहीं मौसम ने गोता लगाकर फिजा में ठंड घोल दी है। हालांकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से अमूमन गुलाबी ठंड की आमद हो ही जाती थी। लेकिन बादलों द्वारा ठंड का रास्ता रोके रखे के कारण न्यूनतम पारा जो 18 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ था। बादलों के छंटते ही लुढक़ कर 15 डिग्री पर पहुंच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन शुक्रवार से बादलों के छंटते ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन के वक्त अभी भी चुभन बरकरार है पर सुबह और शाम के वक्त ठंड की दस्तक ने लोगों को सावधान कर दिया है। मैनपाट में तो पारा के 11 डिग्री तक गिरने के कारण पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया है। प्रदेश के अन्य शहरों पेंड्रा, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर के साथ बिलासपुर में भी पारा के 12 से 15 डिग्री तक गिरने के कारण ठंड में अपेक्षाकृ त वृद्धि हुई है।

बादल छंटने के बाद घटेगी आद्रता : मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान पर बादल छाए रहने के कारण आद्रता बढ़ गई थी, जिसके कारण नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में वृद्धि बरकरार थी। लेकिन धीरे-धीरे बादलों के छंटने के साथ ही पारा के नीचे गिरने का सिलसिला जारी है। आने वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। पारा 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल देर रात और सुबह का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहने के कारण ठंड महसूस हो रही है। इसके आने वाले सप्ताह में तेजी से गिरने की संभावना है, इसके कारण मौसम में तेजी से बदलाव होगा।
जॉगर स्वेटर और जैकेट में निकल रहे : शुक्रवार से ठंड बढऩे के साथ ही मार्निंग वाक पर निकलने वाले जॉगर अब स्वेटर- जैकेट पहनकर ही निकलना मुनासिब समझ रहे हैं। दो-तीन दिन पहले तक ऐसी स्थिति नहीं थी, लोग टी शर्ट पहनकर ही वॉक पर निकल रहे थे। लेकिन पारा के 15 डिग्री पर पहुंचने के बाद महिलाएं और बुजुर्ग शाल और स्वेटर पहनकर ही सुबह-शाम घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि ये सिलसिला दिवाली बाद से ही शुरु हुआ है, जब बादलों ने आसमान से अपना डेरा समेटना शुरु किया है। बादलों के छंटते ही ठंड ने असर दिखाना शुरु किया है।

देर रात और सुबह का पारा 15 पर पहुंचा : बिलासपुर में पारा गिरने की सिलसिला शुक्रवार से शुरु हुआ। शुक्रवार को पारा जहां 15.7 डिग्री था वो शनिवार को गिरकर न्यूनतम 15 डिग्री तो अधिकतम 31 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि दो दिनों पूर्व न्यूनतम 18 डिग्री तो अधिकतम 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था। वहीं पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तो रायपुर 17 डिग्री, अंबिकापुर 16 डिग्री, जगदलपुर 17 डिग्री और दुर्ग का तापमान भी 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। साथ ही प्रदेश के मैनपाट का तापमान 11 डिग्री तक गिर गया है। बादलों के छंटने के बाद पारा और तेजी से गिरेगा तथा ठंड में अपेक्षाकृत वृद्धि होगी।