
खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस ok sir
बिलासपुर. दो मुहानी के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास एक 25 से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का एक पैर रस्सी से बंधा व चेहरे पर चोट के निशान थे। निर्माणाधीन रेल लाइन पर मिली युवक की हत्या कर किन लोगों ने फेंका पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने के साथ ही मृतक की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।
जांच में हो सकता है खुलासा
पुलिस के अनुसार पीला टी शर्ट काले रंग का पैंट पहने हुए एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। फोनकर्ता ने पुलिस को बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना के बाद एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल, तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गए।
मृतक के चेहरे व सिर के पीछे चोट के निशान हैं। रेलवे ट्रैक पर खून के धब्बे भी थे। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।
मृतक की मौत संदिग्ध मान कर तोरवा पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्साल में शव को सुरक्षा के लिहाज से रखा है। पुलिस मामले में मृतक की पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का हवाला दे रही है।
Updated on:
03 Sept 2023 03:21 pm
Published on:
03 Sept 2023 03:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
