14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजाद हिन्द एक्सप्रेस के जरनल कोच में मिला डाइनामाइट, बैग में पश्चिम बंगाल निवासी का आधार कार्ड और डायरी

मामले की जांच जीआरपी झारसुगुड़ा के सुपुर्द
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 20 Apr 2018, 7:26 PM IST

Train bomb

बिलासपुर . हावड़ा से पुणे जा रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस के जनरल कोच में आठ डाइनामाइट से भरा बैग मिलने की घटना ने रेलवे के सुरक्षा संबंधी तमाम दावों की हवा निकाल दी है। बैग की तलाशी के दौरान आरपीएफ को आधार कार्ड और डायरी मिली है, जिस पर मध्य कृष्णापुर उस्थी, मगरहट, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल-743375 का पता लिखा हुआ है। मामले की जांच आरपीएफ ने झारसुगुड़ा जीआरपी को सौंप दी है। आगे की जांच अब जीआरीप झारसुगुडा करेगी।
जानकारों के अनुसार डाइनामाइट को भले ही चार्ज करने के बाद ब्लॉट किया जा सकता था लेकिन अगर गलती से भी किसी और कारण से ब्लॉट हुआ होता तो ट्रेन का काफी हिस्सा धमाके की चपेट में आता और सैकड़ों की संख्या में लोग हताहत हो सकते थे।

आजाद हिन्द एक्सप्रेस में मिले डाइनामाइट को लेकर अटकलें तो बहुत लगाई जा रहीं हैं लेकिन कौन सी अटकलेंं सही हैं, इसकी पुष्टि करने में अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं क्योंकि मामला यात्रियों की सुरक्षा से जुडा हुआ है। अटकलों की माने तो यह हो सकता है कि किसी अवैध खदान में ब्लास्ट के लिए इनका उपयोग किया जा सकता था या फिर खदान का कर्मचारी ही इन डाइनामाइट को ब्लास्ट के लिए ले जा रहा हो और रेलवे सुरक्षा बल को देखने के बाद वह भाग गया हो। बैग को जनरल बोगी में रखते किसी ने देखा या नहीं इसका भी जवाब पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है।

बैग में बम होने की जांच करने पहुंची बम स्क्वाड टीम ने सावधानी से जांच के बाद डाइनामाइट को सुरक्षित डिस्पोज कर जीआरपी झारसुगुडा को सुपुर्द कर दिया है। जांच के दौरान बैग के अंदर से एक आधार कार्ड मिला है जो प्रदीप पाइक (24) पुत्र बिजय पाइक नामक व्यक्ति का है। बैग में एक डायरी भी मिली है लेकिन सुरक्षागत कारणों से डायरी में क्या लिखा है, इसका खुलासा आरपीएफ फिलहाल नहीं कर रही है। आधार कार्ड से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी छोटे स्टेशन से डाइनामाइट को जनरल बोगी में रखा गया है। इसे किस लिए और कहां ले जाया जा रहा था, इसका खुलासा जांच के बाद ही करने की बात आरपीएफ के अधिकारी कह रहे हैं। पोस्ट प्रभारी प्रेम चंद्र शार्मा ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। मामले को जीआरपी झारसुगुड़ा को सुपुर्द किया गया है। आगे की जांच वही करेगी। वहीं सूत्रों की माने तो केमिकल से सुरक्षित करने के बाद डाइनामाइट को जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल का बम स्क्वाड सूचना के बाद जब पहुंचा तो जांच में पता चला कि बैग में डायनामाइट रखा हुआ है। तलाशी में एक डायरी और आधार कार्ड मिला है। जांच के लिए मामला जीआरपी को सौंपा गया है। आगे की जांच जीआरपी ही करेगी।
भवानी शंकर नाथ , सीनियर डीएससी, आरपीएफ

ट्रेन को उडाने के लिए या कहीं और ब्लास्ट के लिए ले जाया जा रहा था यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा
आजाद हिन्द एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश थी या डाइनामाइट कहीं और ले जाया जा रहा था इस सवाल का जवाब अधिकारी गोलमोल दे रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने कहा यह तो कयास ही लगाया जा सकता है कि डाइनामाइट ट्रेन के अंदर रखा था उसे ट्रेन ब्लास्ट के लिए भी लगाया जा सकता है या हो सकता है कहीं चट्टान विस्फोट के लिए ले जाया जा रहा हो। मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बिलासपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
देश का सबसे बड़ा कमाऊपूत कहा जाने वाला रेलवे स्टेशन बिलासपुर सुरक्षा के लिहाज से शून्य है। इसका सबसे बड़ा कारण रेलवे स्टेशन मेें 4 प्रमुख गेट के अलावा 12 अन्य गेट ऐसे हैं जहां से रेलवे स्टेशन के अंदर असानी से पहुंचा जा सकता है। यहां 4 साल से मेटल डिटेक्टर मशीन खराब पड़ी हुई है। पार्सल स्केनर मशीन अक्सर खराब ही रहती है। इसके औचित्य की बात सीनियर डीसीएम रश्मि गौतम भी मान चुकी है। केवल जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के सहारे ही सुरक्षा देने की बात कही जाती है।