15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG ELECTION 2018 : भाजपा के बागी प्रत्याशी लखन जकांछ से अमित की जगह पर लड़ेंगे चुनाव

लखन श्रीवास्तव ने पार्टी छोड़े जाने के पहले पूरे मनेंद्रगढ़ विधानसभा का दौरा कर समर्थकों से रायशुमारी की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
cg eletcion 2018

CG ELECTION 2018 : भाजपा के बागी प्रत्याशी लखन जकांछ से अमित की जगह पर लड़ेंगे चुनाव

बिलासपुर.भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे लखन श्रीवास्तव जो कि बीजेपी से टिकट ना मिलने पर बाग़ी तेवर अपना गए थे उन्हे जकांछ ने टिकट दे दी है। लखन श्रीवास्तव ने पार्टी के फ़ैसले पर नाराजग़ी जताते हुए प्रत्याशी चयन पर सवाल खड़े किए थे। लखन श्रीवास्तव ने पार्टी छोड़े जाने के पहले पूरे मनेंद्रगढ़ विधानसभा का दौरा कर समर्थकों से रायशुमारी की थी।

लखनलाल के बग़ावती तेवरों के बीच यह कय़ास थे कि जकांछ उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है, हालाँकि इस सीट से अमित जोगी के लडऩे की भी ख़बरें थीं। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ से मरवाही विधायक अमित जोगी चुनाव लडऩे वाले थे। बताया जाता है कि रावण दहन के दौरान मनेन्द्रगढ़ में थे और क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद मनेन्द्रगढ़ से चुनाव लडऩे की मंशा जाहिर की।

जकांछ से उनका नाम भी चलने लगा था, लेकिन ऐन वक्त पर जोगी कांग्रेस को वहां अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा। प्रत्याशी बदलने को लेकर तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले अजीत जोगी ने गठबंधन के कारण 90 विधानसभा घूम-घूमकर प्रचार करने के लिए चुनाव नहीं लडऩे की मंशा जाहिर की थी। लेकिन अब वे अपने पुराने सीट मरवाही विधानसभा से चुनाव न लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। अजीत जोगी मरवाही जकांक्ष के प्रत्याशी होंगे और एक नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।