31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक की झूठी दुनिया में लुट गई महिला की आबरू, खोज रही थी प्यार और मिल गया दरिंदा

फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर शिक्षका से बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था 10 लाख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Brijesh Kumar Yadav

•

Updated: 17 Feb 2019, 7:01 PM IST

Facebook was searching on love and got Traitors

फेसबुक की झूठी दुनिया में लुट गई महिला की आबरू, खोज रही थी प्यार और मिल गया दरिंदा

बिलासपुर. मध्यप्रदेश के कटनी निवासी एक आरोपी युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी में खुद को आर्मी कैप्टन बताकर बिलासपुर की एक शिक्षिका के साथ दोस्ती की। धीरे-धीरे दोस्ती परवान चढ़ी और जल्द ही दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। आरोपी युवक ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर ६ महीनों तक दैहिक शोषण किया। रंगीन सपने दिखाए और अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर रख लिए। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब एक दिन महिला के सामने युवक की पोल खुल गई। सारे झूठ बेपर्दा हो गए। जब महिला ने सारी बातों को लेकर विरोध करना शुरू किया तो आरोपी युवक ने शिक्षिका को अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।


झूठे प्यार की पूरी कहानी पढ़ें
सकरी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला शिक्षिका है। जून 2018 में फेसबुक के जरिए उनकी जान पहचान हेमंत टोप्पो नाम के युवक से हुई। हेमंत ने खुद को कुनकुरी निवासी और रिटायर्ड आर्मी अधिकारी बताया था। शादी के लिए उसने कई बार अपने परिजनों से मिलवाने की तारीख तय की थी, लेकिन हर बार टालता रहा। उसने शिक्षिका का पुराना बस स्टैण्ड स्थित एक हॉटल का दैहिक शोषण किया। उसने शिक्षिका के साथ हॉटल के कमरे और उसलापुर स्थित घर में शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसने शिक्षिका के अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल पर खींचे थे। दिसंबर 2018 में उसने शिक्षिका को बताया कि उसका नाम हेमंत नहीं बल्कि राहुल सिंह पिता रामेश्वर सिंह (30) है। वह मध्यप्रदेश कटनी का निवासी है। उसने फर्जी फेसबुक आईडी किसी से बदला लेने के लिए बनाई थी।


मांगे 10 लाख रूपए
आरोपी ने सिर्फ धमकियां ही नहीं दी बल्कि अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर १० लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल भी किया।


ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जब महिला ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने जाल बिछाया। महिला के हाथों से फोन लगवाकर आरोपी को मिलने के बहाने नेहरू चौक पर बुलाया और आरोपी को धर दबोचा गया।


परिवार के लोगों ने की खोजबीन तो युवक का झूठ पकड़ा गया
शिक्षिका और उसके परिवार के सदस्यों ने राहुल के संबंध में जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है। उसके द्वारा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर होने की बताई गई बात भी झूठी थी। वह अपराधिक प्रवृत्ति का है और नशे का आदि है। शिक्षिका ने उसे रिश्ता खत्म करने की बात कही तो उसने शिक्षिका को अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। रिश्ता खत्म करने के बदले वह शिक्षिका से 10 लाख रुपए की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने लगा था।


अब पुलिस हिरासत में आरोपी
शिक्षिका ने शिकायत सकरी पुलिस से की। पुलिस ने शिक्षिका के जरिए राहुल को मिलने के बहाने नेहरू चौक पर बुलवाया। शनिवार को आरोपी के पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1 एयरगन, 1 कटार, 1 मोबाइल और 1 टेबलेट जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 509, 376, 384 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है