15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातें रंगीन करने देह व्यापार के अड्डे पर गए थे व्यापारी, फर्जी पुलिस ने छापामार कर वसूली मोटी रकम

जिले के सिविल लाइन के चार व्यापरियों से शहर में चल रहे देह व्यापार से जुड़े एक व्यक्ति ने संपर्क किया और व्यापारियों को दो लड़कियों का नम्बर दिया। व्यपारियों ने उन नंबरों पर संपर्क किया जिसके बाद लड़कियां उन्हें एक मकान में ले गयी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Mar 2020, 7:14 PM IST

रातें रंगीन करने देह व्यापार के अड्डे पर गए थे व्यापारी, फर्जी पुलिस ने छापामार कर वसूली मोटी रकम

रातें रंगीन करने देह व्यापार के अड्डे पर गए थे व्यापारी, फर्जी पुलिस ने छापामार कर वसूली मोटी रकम

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फर्जी पुलिस द्वारा देह व्यापार के अड्डे पर गए व्यापारी से पैसा वसूलने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन सच पता चलने के बाद भी शर्मिंदगी के मारे व्यापारियों ने अभी तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

छुट्टी में उत्तर प्रदेश जा रहे सीआरपीएफ जवान ने बस में युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, जिले के सिविल लाइन के चार व्यापरियों से शहर में चल रहे देह व्यापार से जुड़े एक व्यक्ति ने संपर्क किया और व्यापारियों को दो लड़कियों का नम्बर दिया। व्यपारियों ने उन नंबरों पर संपर्क किया जिसके बाद लड़कियां उन्हें एक मकान में ले गयी।

चारो व्यापारी अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। तभी अचानक वहां पुलिस की एक टीम ने छापा मारा। एक दलाल ने रेड पड़ने की बात व्यपारियों को बताई। जिससे व्यापारी बुरी तरह से डर गए। इसीबीच पुलिस ड्रेस में पहुंचे दो लोगों ने व्यापरियों को थाने चलने को कहा।

व्यापारियों ने बदनामी का हवाला देते हुए उनसे समझौता करने की बात कही। जिसके बाद दोनों फर्जी पुलिस वालों ने फोन पर एक व्यक्ति से बात करवाई। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को डीएसपी देखमुख बताते हुए दो लाख रुपए मांगे।

डरे हुए व्यापारियों ने जैसे तैसे 30 हजार रुपये दे दिए। जिसके बाद दोनों फर्जी पुलिस वाले वहां से चले गए। बाद में जब व्यापारियों ने पता किया तो पता चला कि देखमुख नाम का कोई व्यक्ति पुलिस महकमे में है ही नहीं।

ये भी पढ़ें: बच्ची को जन्म देते ही बाप ने घोंट दिया मां का गला, ससुराल वालों को सुनाई प्रसव के दौरान मौत की झूठी कहानी