10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को नहीं मिल रहा उन्नत बीज बरसते पानी में बीज निगम का घेराव

जिले के 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने वाले किसानों के सामने बीज का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:37 PM IST

seeds

किसानों को नहीं मिल रहा उन्नत बीज बरसते पानी में बीज निगम का घेराव

बिलासपुर. जिले में मानसून सक्रिय हो जाने के बाद भी जिले के हजारों किसानों को सेवा सहकारी समितियों में धान के उन्नत बीज नहीं मिल पा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे भाजपा सरकार द्वारा बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्पन्न किया गया कृत्रिम संकट बताते हुए बरसते पानी में सेंदरी स्थित बीज विकास निगम का घेराव व प्रदर्शन कर तालेबंदी का प्रयास किया। निगम के प्रक्रिया अधिकारी आरके जैन के दो दिन के अंदर जिले के सभी 93 समितियों में बीज की उपलब्धता का लिखित आश्वासन दिया। इस पर जिला कांग्रेस ने दो दिन के लिए आंदोलन को स्थगित किया। विगत कई वर्षों से अकाल व प्राकृतिक आपदा की स्थिति झेल रहे जिले के 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर में धान की खेती करने वाले किसानों के सामने बीज का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिले की लगभग सभी समितियों में धान का बीज नहीं मिल पा रहा है। मानसून की सक्रियता के बाद किसानों को बोवाई, थरहा आदि के लिए बीज की आवश्यकता है जो समितियों में न मिल पाने के कारण किसानों को बिचौलियों और दलालों का रुख करना पड़ रहा है जो दो गुने से तीगुने दर पर बीज उपलब्ध कराते हैं। जिले में बीज के गहराते संकट को लेकर जिला कंांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व बेलतरा ब्लाक कांग्रेस इकाई ने मंगलवार को बरसते पानी में बीज विकास निगम का रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए घेराव कर दिया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि बीज विकास निगम के प्रमाणित धान के बीजों में मोटा धान 1850 रुपए क्विंटल है, जिनमें स्वर्णा, मध्यमा शामिल है। पतला धान 2000 रुपए प्रति क्विंटल है, जिनमें आई आर 64 व 36, 1010 आदि की वैरायटी होती है। उसी प्रकार सुगंधित धान 2250 रुपए प्रति क्विंटल है, जिनमें एचएमटी आदि की वेरायटी होती है। यही धान अगर बिचौलियों या उत्पादक कंपनियों से खरीदी जाय तो दोगुने-तिगुने कीमत पर किसानों को मिलती है।

भाजपा शासन में बिचौलिए सक्रिय : जिला कंाग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा, प्रदेश में भाजपा की रमन सरकार ने जानबूझकर यह स्थिति निर्मित की है ताकि बिचौलियों, दलालों और इस क्षेत्र में कार्य कर रही कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा सके। किसानों को बीज की किल्लत के बाद, खाद की काालाबाजारी, सिंचाई, बिजली, धान की खदीदी, समर्थन मूल्य, फसल बीमा सभी मुद्दों पर भाजपा सरकार की अनदेखी व शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
ये थे आंदोलन में शामिल : प्रदर्शन में ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, भुवनेश्वर यादव, रमेश कौशिक, सेवादल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू, विनय शुक्ला, पिनाल उपवेजा, विनोद साहू, अनिल यादव, नीरज सोनी, उपसरपंच सेंदरी दयानंद मनहर, श्याम पटेल, विरेन्द्र गौराहा, बजरंग बंजारे, बिल्लू मिश्रा, धनंजय यादव, राजकुमार कौशिक, पुरूषोत्तम सिंह, रोहित कौशिक, रामकुमार भोई, जसबीर गुंबर, समीर शास्त्री, भूपेन्द्र भारद्धाज, किशन प्रजापति, चौथ राम भारद्वाज, दीवान चंद सोनवानी, किशन पटेल, अशोक सूर्यवंशी, रूप नारायण बच्छ, महेश मौर्य, हाफिज खान, विरेन्द्र साहू, राजू पाल, लक्ष्मण प्रजापति, विजय पाल, गुलाला यादव, चमरू पटेल, ननकी पटेल, आदि शामिल थे।

तालेबंदी के लिए अड़े थे कांग्रेसी : बरसते पानी में तालेबंदी के लिए अडिग कांग्रेसियों व किसानों को बीज विकास निगम के अधिकारियों ने दो दिन के अंदर सभी समितियों मे धान के बीज की उपलब्धता व वितरण का आश्वासन दिया जिस पर कांग्रेसियों ने लिखित आश्वासन की मांग की। लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों व कांग्रेसियों ने आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित करते हुए दो दिन में किसानों को बीज न मिलने पर जिला स्तर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।