30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चार नए जजों ने ली शपथ, विमला सिंह बनी हाईकोर्ट की पहली महिला जज
Play video

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चार नए जजों ने ली शपथ, विमला सिंह बनी हाईकोर्ट की पहली महिला जज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त चार जजों ने पदभार ग्रहण किया। चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन ने नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 Jun 2018, 4:23 PM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त चार जजों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन ने नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाते हुए उन्हें पदभार ग्रहण कराया। जिन चार जजों की नियुक्ति की गयी है, उनमें रजिस्ट्रार जनरल गौतम चौरडिय़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमला सिंह कपूर, हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार विजलेंस रजनी दुबे व बार से अधिवक्ता पीपी साहू को जस्टिस बनाया गया है। इनमें विमला सिंह कपूर पहली आदिवासी महिला जज बनी हैं।

राष्ट्रपति से हरी झंडी मिलने के बाद भारत सरकार के कानून मंत्रालय ने चारों नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। कॉलेजियम की बैठक के बाद कोटे से चार अधिवक्ता और बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम सुप्रीम कोर्ट को भेजे गए थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सीजे सहित 18 जस्टिस के पद स्वीकृत हैं।

चार नए जजों की नियुक्ति के साथ अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो गयी है। चारों नवनियुक्त जज अभी डीबी में बैठेंगे। हाइकोर्ट अधिवक्ताओं ने नए जजों की नियुक्ति के साथ लंबित मामलों में कमी आने की संभावना जताई है। हाईकोर्ट में फरवरी 2018 की स्थिति में 62 हजार से अधिक प्रकरण लंबित हैं।