बैठक में बताया गया कि गनियारी में मल्टीपरपज डोम का निर्माण कराया जाएगा । जिसमें महिला स्व- सहायता समूहों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में स्काई योजना के तहत मोबाईल वितरण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संचार क्रांति योजनान्तर्गत नि:शुल्क स्मार्टफोन अब तक 4617 का वितरण किया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने जिले में वर्षा की स्थिति के साथ ही खरीफ फसल के लिए खाद,बीज के भंडारण एवं वितरण की जानकारी ली। मंडल ने बरसात के मौसम में पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। कलेक्टर पी . दयानन्द ने अवगत कराया कि जिले में इस वर्ष 50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 15 जुलाई से मिशन ग्रीन जिला अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पौधरोपण के साथ ही पौधे के बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया जा रहे हैं। नागरिकों द्वारा पौधों को बचाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव तारण सिन्हा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दीकी , वन मंडलाधिकारी एसएस कंवर, अपर कलेक्टर बीएस उइके , सहायक कलेक्टर कुनाल दुदावत, अपर कलेक्टर आलोक पाण्डेय उपस्थित थे।