प्रेमी ने रची साजिश
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने ही मिलकर अपने दोस्तों के साथ इस तरह का घिनौना षड्यंत्र रचा है। मासूम बेग आदतन नशेड़ी है। आरोपित ने जब अपने दोस्तों को फोन किया, तब युवती ने विरोध भी किया। उसके दोस्त कमरे में पहुंचे, तब वह छोड़कर चला गया। इस पर युवती ने उसके दोस्तों को अपनी सहेली के घर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन, आरोपित युवक उसकी सहेली के घर ले जाने के बजाए सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसे ब्लेड दिखाकर हमला किया गया। फिर उसकी अश्लील तस्वीर भी खींची गई।