1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी पैदा हुई तो पति हो गया आग बबूला, पत्नी की कर दी बेरहमी से पिटाई

Husband beaten wife: एक पत्नी ने तीसरी बार भी लड़की को जन्म दिया तो पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 4 Jul 2019, 1:37 PM IST

Husband beaten wife for boy in Bilaspur Chhattisgarh

बेटी पैदा हुई तो पति को गया आग बबूला, पत्नी की कर दी बेरहमी से पिटाई

बिलासपुर. देश में बेटा-बेटियों में समानता के अधिकार की तमाम बातें कही जाती हों, लेकिन आज भी लड़का-लड़कियों में भेदभाव के मामले सामने आते रहते हैं। कुठित मानसिकता का ऐसा ही एक मामला सीपत थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक पत्नी ने तीसरी बार भी लड़की को जन्म दिया तो पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई(Husband beaten wife) कर दी। मामला खुला तो पता चला कि पति पिछले 10 सालों से पत्नी को बेटे के नाम पर प्रताड़ित करता आ रहा है।

ये भी पढ़ें- शादीशुदा हैवान द्वारा बार-बार किए गए दुष्कर्म से गर्भवती हो गई नाबालिग बच्ची, गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना के उज्जवला नगर निवासी स्नेहा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उसका पति पंकज अंबस्थ पिछले 10 सालों से उसे इस बात के लिए प्रताडि़त करता आ रहा है कि उसकी दो बेटियां हैं, बेटा नहीं है। पहले से दो बेटियों के बाद जब बीते दिनों उसके यहां एक और संतान बेटी के रुप में हुई तो पंकज आग बबूला हो गया।

एक के बाद एक तीन बेटियां हो जाने पर मंगलवार को पंकज ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट (Husband beaten wife)की। पत्नी जान बचाकर किसी तरह भागी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।