15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची को जन्म देते ही बाप ने घोंट दिया मां का गला, ससुराल वालों को सुनाई प्रसव के दौरान मौत की झूठी कहानी

प्रसव के तुरंत बाद ही आरोपी गोलू ने निर्ममता से अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दिया और बड़ी चालाकी से उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि प्रसव के दौरान समलिया की मौत हो गयी है। मौत की खबर सुन समलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Mar 2020, 4:12 PM IST

बच्ची को जन्म देते ही बाप ने घोंट दिया मां का गला, ससुराल वालों को सुनाई प्रसव के दौरान मौत की झूठी कहानी

बच्ची को जन्म देते ही बाप ने घोंट दिया मां का गला, ससुराल वालों को सुनाई प्रसव के दौरान मौत की झूठी कहानी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रसव के तुरंत बाद ही गला घोंट कर मार डाला। जांच के बाद हुए इस खुलासे के बाद कोर्ट ने आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनायी। अर्थदंड नहीं देने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

साली को चाक़ू की नोक पर रख कर बनाया बंधक, कहा- मेरी बीवी को मायके से बुलाओ नहीं तो...

जानकारी के अनुसार, गौरेला क्षेत्र के गौरखेड़ा के रहने वाले गोलू गोंड़ अपनी पत्नी समलिया गोंड़ के चरित्र पर शक करता था। जिसकी वजह से उनके बीच आये दिन झगड़ा भी होता रहता था। समलिया गर्भवती थी और उसने 13 मार्च 2019 को एक बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के तुरंत बाद ही आरोपी गोलू ने निर्ममता से अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दिया और बड़ी चालाकी से उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि प्रसव के दौरान समलिया की मौत हो गयी है। मौत की खबर सुन समलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने समलिया के गले पर चोट के निशान देखे। जिसके कारण उन्हें शक हो गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि समलिया को गला दबा कर मारा गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोलू को कोर्ट में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें: दुखद: प्रेमिका ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, डरे हुए प्रेमी ने कर ली आत्महत्या