
साथ में काम करते-करते दोस्त की पड़ गई बीवी पर नजर, बढ़ता गया शक और एक दिन गुस्से में आकर दोस्त को ही उतार दिया मौत के घाट
बिलासपुर(Bilaspur). पचपेड़ी थानांतर्गत ग्राम भुरकुंडा में बुधवार रात युवक की हत्या (Murder)के मामले में पुलिस (police)ने आरोपी को भागने से पहले रेलवे स्टेशन(Railway station) जयराम नगर से पकड़ा। आरोपी सेपुलिस पूछताछ कर रही है। पचपेड़ी पुलिस के अनुसार ग्राम भुरकुंडा निवासी त्रिभुवन पिता नरोत्तम टंडन ( 48 ) मजदूर था। बुधवार रात करीब 9 बजे बहन के घर जा रहा था।
तालाब के पास रहने वाले महेन्द्र पिता बद्रीनाथ कुर्रे ( 40) ने पुरानी रंजिश पर टंगिया से हमला कर त्रिभुवन की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। घटना कीसूचना मिलने पर हवलदार नवीन मिश्रा व आरक्षक धीरज कश्यप मौके पर पहुंचकर शव को मच्र्युरी भेजवाया था।नवीन और धीरज ने गुरुवार सुबह जयराम नगर रेलवे स्टेशन से आरोपी को पकड़ा।
क्राइम की ये खबरें भी चौंका देंगी
मोहल्ले में आई नई दुल्हन तो डोल गई युवक की नियत, मौका देखा और घर में घुसकर तार-तार कर दी नवविवाहिता की इज्जत, पति को रो-रोकर सुनाई आपबीती
पूछताछ में उसने बताया कि मृतक त्रिभुवन व के साथ वह कमाने खाने गुजरात गांधी नगर के कठौता ईंट भ_ा में मजदूरी करने गया था। त्रिभुवन और उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर मार्च 2019 में उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी उसे कठौता में छोड़कर वापस गांव आ गई थी।
करीब 15 दिन पूर्व वह वापस गांव आने के बादपत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से नकार कर दिया था। त्रिभुवन के कारण घर टूटने का बदलने के लिएउसने रात में अकेला पाकर उसपर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बादभागते समय उसने टंगिया को मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम कटहा गांव के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में उपयोग हुई टंगिया जब्त किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Instagram - https://www.instagram.com/patrikabsp/
Twitter - https://twitter.com/BilaspurPatrika
Facebook - https://www.facebook.com/pg/patrikabsp
Updated on:
14 Jun 2019, 2:36 PM IST
Published on:
14 Jun 2019, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.